फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MLA visited the medical college

Gurugram News: विधायक ने किया मेडिकल कॉलेज का दौरा, मरीजों का हाल चाल जाना

Fri, 31 Oct 2025 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 31 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
MLA visited the medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। कांग्रेस के नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने शुक्रवार को शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर डॉक्टरों, स्टाफ और निदेशक डॉ. मुकेश कुमार संग बैठक कर कार्यों की समीक्षा की। विधायक आफताब अहमद ने मरीजों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
विधायक आफताब अहमद ने हाल ही में मुख्यमंत्री के साथ नूंह में हुई बैठक में मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट, दवाइयों, डॉक्टर, सुविधाएं देने का आह्वान किया था। जिस पर खुद मुख्यमंत्री ने उन्हें सकारात्मक आश्वासन दिया था। विधायक ने यहां मां शिशु देखभाल इकाई और सीसीयू इकाई स्थापित करने के लिए सरकार से मांग उठाई थी जिसपर कार्य शुरू हो रहा है। विधायक ने बताया कि लगभग कई करोड़ रुपये मेडिकल कॉलेज को आवंटित किए गए हैं और इससे यहां सुधार की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में विधायक आफताब अहमद ने कहा कि राजकीय शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज नल्हड़ में संसाधनों की भारी कमी है। इस कारण यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। तकरीबन 650 करोड़ रुपये की लागत से बने मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड करने के लिए स्पेशलिस्ट नहीं है और एक्स-रे मशीनों की सुविधा संतोषजनक नहीं है। आफताब अहमद ने कहा कि यह सरकार करोड़ों रुपये से कांग्रेस शासनकाल में बने इस मेडिकल कॉलेज को बर्बाद करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध कराने का वायदा किया था जो अभी पूरा नहीं हुआ है। निदेशक ने आश्वासन दिया कि दवाइयों सहित अन्य कमी को जल्द ही दूर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed