फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   MLA demands opening of elevated road and Air Force gate.

Gurugram News: विधायक ने एलिवेटेड रोड और एयरफोर्स गेट खोलने की उठाई मांग

Sun, 28 Jun 2026 05:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
MLA demands opening of elevated road and Air Force gate.
रक्षा मंत्री से मिले विधायक मुकेश शर्मा, एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय से सहयोग भी मांगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विधायक मुकेश शर्मा ने शनिवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर शहर से जुड़े तीन प्रमुख जनहित मुद्दों को उनके समक्ष रखा। उन्होंने गुरुग्राम-फरीदाबाद के 900 मीटर आयुध भंडार प्रतिबंधित क्षेत्र के समाधान, सीआरपीएफ चौक से कामधेनु गोशाला तक प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण और सेक्टर-17ए और 17बी के बीच स्थित एयरफोर्स गेट को नियंत्रित व्यवस्था के साथ खोलने की मांग की।
विधायक ने रक्षा मंत्री को बताया कि 900 मीटर प्रतिबंधित क्षेत्र के कारण पुराने गुरुग्राम के हजारों परिवार वर्षों से विकास कार्यों से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी टिप्पणी की है कि रक्षा कार्य अधिनियम, 1903 की धारा-3 के तहत जारी पुरानी अधिसूचना समाप्त हो चुकी है। केंद्र सरकार वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार नई अधिसूचना जारी कर सकती है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता किए बिना नई अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र के दायरे में सेक्टर-14, 17, 18, सेक्टर-5 व 12ए के कुछ हिस्से, ओल्ड डीएलएफ, धर्म कॉलोनी, कार्टरपुरी, राजीव नगर, संजय ग्राम, सुखराली एन्क्लेव, अशोक विहार फेज-3, शीतला कॉलोनी, माता शीतला देवी मंदिर क्षेत्र, अमनपुरा और मारुति औद्योगिक क्षेत्र के कई हिस्से आते हैं। यहां सड़क, सीवर, ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में लंबे समय से बाधा बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश शर्मा ने सीआरपीएफ चौक से कामधेनु गोशाला तक पुराने नजफगढ़ रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय से सहयोग भी मांगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के बनने से शीतला माता रोड पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। वर्तमान में एक से डेढ़ घंटे का सफर घटकर लगभग 15 मिनट का रह जाएगा। परियोजना के लिए आवश्यक एनओसी और अन्य औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा कराने तथा समन्वय के लिए रक्षा मंत्रालय की ओर से एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने का अनुरोध किया।

इसके अलावा विधायक ने सेक्टर-17ए और 17बी के बीच स्थित एयरफोर्स गेट को सुरक्षा मानकों के अनुरूप नियंत्रित समय और व्यवस्था के साथ आम लोगों के लिए खोलने का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि गेट बंद होने के कारण स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों और आपातकालीन सेवाओं को रोजाना कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। विधायक मुकेश शर्मा ने रक्षा मंत्री से कहा कि उनके द्वारा उठाए गए सभी विषय राष्ट्रीय सुरक्षा के विपरीत नहीं हैं, बल्कि सुरक्षा और जनहित के बीच संतुलित समाधान निकालने का प्रयास हैं। तीनों मुद्दों पर विस्तृत ज्ञापन भी रक्षा मंत्री को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed