फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mission Swachh Gurugram gains momentum, drive to remove dirt and grass from roads intensifies

Gurugram News: मिशन स्वच्छ गुरुग्राम को मिली रफ्तार, सड़कों से मिट्टी-घास हटाने का अभियान तेज

Thu, 30 Oct 2025 04:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
Mission Swachh Gurugram gains momentum, drive to remove dirt and grass from roads intensifies
निगमायुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश पर गार्बेज वल्नरेबल प्वाइंटों की प्रतिदिन हो रही सफाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। निगमायुक्त प्रदीप दहिया के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन स्वच्छ गुरुग्राम अभियान ने अब पूरी गति पकड़ ली है। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निगम ने सफाई कार्यों की तीव्रता बढ़ा दी है। इसके तहत जहां गार्बेज वर्नेबल प्वाइंटों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जा रही है, वहीं सड़कों पर जमा मिट्टी, कचरा और उगी हुई घास को हटाने का कार्य भी युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।

बृहस्पतिवार को निगम की स्वच्छता टीमों ने शहर के कई प्रमुख मार्गों और सेक्टरों में सफाई कार्य किया। बख्तावर चौक से साइबर पार्क, पालम विहार रोड, मेदांता रोड, बख्तावर चौक सहित अन्य क्षेत्रों में सफाई की गई।
विज्ञापन


निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि शहर को स्वच्छ, हरित और सुंदर बनाए रखना निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि नागरिकों का सहयोग इस मिशन की सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे मिशन स्वच्छ गुरुग्राम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अपने आस-पड़ोस में गंदगी या अवैध कूड़ा फेंकने की जानकारी नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर या स्वच्छता एप पर दें। निगमायुक्त ने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही गुरुग्राम को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी की सहभागिता से मिशन स्वच्छ गुरुग्राम एक जन-आंदोलन का रूप लेगा और शहर को देश के सबसे स्वच्छ नगरों में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
आरडी मॉल में चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान
गुरुग्राम। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत नगर निगम गुरुग्राम की ओर से आरडी मॉल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हाउसकीपिंग स्टाफ को कचरा प्रबंधन, स्रोत पर कचरे के पृथक्करण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग को रोकने के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी एवं बुलंद आवाज वेलफेयर सोसाइटी की उपाध्यक्षा प्रिंका यादव विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इस दौरान कुलदीप हिन्दुस्तानी ने दो डस्टबिन में कचरा अलग-अलग करने के महत्व के बारे में बताया। वहीं, प्रिंका यादव ने सभी को स्रोत पर कचरे के पृथक्करण की प्रक्रिया समझाई और पॉलीथिन की जगह कपड़े के थैले का उपयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में कुलदीप हिन्दुस्तानी ने उपस्थित स्टाफ को स्वच्छता शपथ दिलाई और उन्हें अपने कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प दिलाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed