{"_id":"612e574e8ebc3e7f4c6b457e","slug":"minor-murdered-after-sexual-harassment-revealed-in-post-mortem-report-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम: नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, मकान मालिक के भाई वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम: नाबालिग की दुष्कर्म के बाद हत्या, मकान मालिक के भाई वारदात को दिया अंजाम
Tue, 31 Aug 2021 09:52 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:52 PM IST
सार
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या से पहले किशोरी से दुष्कर्म भी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मकान मालकिन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के सेक्टर दस इलाके में मकान मालकिन के साथ आई दिल्ली की किशोरी की आठ दिन पहले हुई हत्या में नया खुलासा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या से पहले किशोरी से दुष्कर्म भी किया गया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मकान मालकिन के भाई को गिरफ्तार कर लिया है। जांच की जा रही है।
दिल्ली के नरेला इलाके में माता-पिता संग किराए के मकान में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी को उसकी मकान मालकिन गुरुग्राम के सेक्टर 10 स्थित अपने भाई के घर 17 जुलाई को लेकर आई थी। यहां मकान मालकिन के भाई की पत्नी के बच्चा पैदा हुआ था, किशोरी इसकी देखभाल कर रही थी।
23 अगस्त को मकान मालकिन ने फोन करके किशोरी के पिता को सूचना दी कि उसकी बेटी मर गई है। इसके बाद मकान मालकिन किशोरी के शव को लेकर उसके माता-पिता के पास पहुंच गई। शक होने पर किशोरी के पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि किशोरी की दुष्कर्म करने के बाद हत्या की गई है। किशोरी के पिता का आरोप है कि मालकिन के भाई प्रवीन वर्मा व उसके साथियों ने वारदात को अंजाम दिया है। एसीपी सिटी राजेन्द्र के अनुसार एक आरोपी प्रवीन निवासी गुरुग्राम के बसई एंकलेव का निवासी है।
इसको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इस आरोपी से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी से इस प्रकरण में अहम जानकारी मिलने की संभावना है।