{"_id":"612fba1b8ebc3e61d730c0af","slug":"minor-kidnapped-from-narsinghpur-found-in-mumbai-gurgaon-news-noi602236474","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरसिंहपुर से अगवा नाबालिग मुंबई में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरसिंहपुर से अगवा नाबालिग मुंबई में मिली
विज्ञापन
गुरुग्राम। नरसिंहपुर में रहने वाले सुरक्षा गार्ड की डेढ़ माह पहले अगवा हुई नाबालिग बेटी को स्टेट क्राइम ब्रांच की मदद से परिजनों ने मुंबई से ढूंढ निकाला है। स्टेट क्राइम ब्रांच की पुलिस ने नाबालिग का बयान दर्ज करने के बाद सेक्टर 37 पुलिस को मामले की जांच सौंप दी है। साथ ही इसकी जानकारी सीडब्यूसी को दे दी है जिसकी ओर से काउंसलिंग के बाद उसका मेडिकल कराया जाएगा।
मूल रूप से यूपी के जालौन निवासी महेश कुमार (बदला हुआ नाम) अपने परिवार के साथ नरसिंहपुर में रहता है। उसकी बेटी आठवीं की छात्रा है। ढाई माह पहले प्रताप यादव व कृष्णा ने उसे अगवा कर लिया था। सेक्टर 37 थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। स्टेट क्राइम ब्रांच पुलिस ने कृष्णा को गिरफ्तार कर नाबालिग को यूपी से मुक्त कराया था। महेश कुमार ने स्टेट क्राइम ब्रांच को दोबारा बताया कि उसकी बेटी को प्रताप यादव ने दोबारा से अगवा कर लिया। स्टेट क्राइम ब्रांच ने जांच के बाद परिजनों को बताया कि वह इस समय आजमगढ़ है बाद में प्रताप के परिवार के लोग उसे लेकर मुंबई गए। जहां पर किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर परिजन को फोन किया। परिवार के लोग मुंबई से उसे ढूंढकर सेक्टर-51 क्राइम ब्रांच कार्यालय पहुंचे।
स्टेट क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर सुनील के अनुसार नाबालिग ने बयान दिया है कि जिस दिन उसके माता पिता वैक्सीन लगवाने दिल्ली गए थे, उसी दिन प्रताप यादव ने उसके घर आकर धारदार हथियार से हत्या करने की धमकी दी और कहा कि जिंदा रहना चाहती हो तो साथ चलो। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म भी किया। इससे वह डर गई थी। वह उनके साथ निकल गई कुछ दूर जाने पर आगे सफेद रंग की कार खड़ी थी जिसमें बैठाकर वह सीधे आजमगढ़ ले गया। इस दौरान उनके साथ एक व्यक्ति और था। स्टेट क्राइम ब्रांच ने नाबालिग के मिलने की जानकारी सेक्टर 37 थाना पुलिस पे सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों को दे दी है। पुलिस काउंसलिग के बाद नाबालिग का अदालत में बयान दर्ज कराने साथ मेडिकल चेकअप कराएगी।
विज्ञापन
नाबालिग को धारदार हथियार दिखा कर डराने व दुष्कर्म के बाद अगवा किया गया। उसका बयान दर्ज कर जांच पुलिस को सौंप दी गई है। सीडब्ल्यूसी की ओर से उसकी काउंसलिंग की जाएगी।
-सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, स्टेट क्राइम ब्रांच, गुरुग्राम