{"_id":"69d262b79a1130b2b309bb87","slug":"minister-announced-to-give-rs-31-lakh-to-ashram-hari-mandir-organization-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84091-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आश्रम हरि मंदिर संस्था को मंत्री ने 31 लाख देने की घोषणा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आश्रम हरि मंदिर संस्था को मंत्री ने 31 लाख देने की घोषणा की
विज्ञापन
सफाई व्यवस्था पर कहा- अगले दो माह में बेहतर परिणाम आएंगे, अभी टेंडर प्रक्रिया जारी
पटौदी। आश्रम हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय के 106वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि निकाय मंत्री विपुल गोयल ने रविवार को शिरकत की। इस दौरान उन्होंने संस्था को 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। मंत्री ने गोशाला के कार्यों के लिए हर संभव आर्थिक मदद देने का आश्वासन भी दिया।
मंत्री ने प्रदेश की चरमराई सफाई व्यवस्था पर स्पष्टीकरण देते हुए बताया कि डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने और अन्य सफाई कार्यों के टेंडर प्रक्रिया में हैं। इको ग्रीन कंपनी के साथ चल रहे कानूनी विवाद के कारण कुछ देरी हुई, लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने दावा किया कि गुरुग्राम सहित अन्य शहरों में अगले एक-दो माह में सफाई व्यवस्था के बेहतर परिणाम नजर आएंगे। बंधवाड़ी स्थित लेगेसी वेस्ट के निस्तारण पर भी तेजी से काम चल रहा है।
शहरों में वाहनों के बढ़ते दबाव और जाम की स्थिति पर विपुल गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए मल्टीलेवल पार्किंग की घोषणा की है। जहां भी उपयुक्त जगह उपलब्ध होगी, वहां पार्किंग बनाई जाएगी ताकि जनता को राहत मिल सके। शनिवार देर शाम वार्षिकोत्सव में पहुंचे गुुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने आश्रम के कार्यों के लिए 5 लाख रुपये देने का ऐलान किया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज, अभिषेक सनातन, नगर परिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया, पार्षद चंद्रभान सहगल, रवि गांधी, प्रदीप कौशिक, पार्षद जर्मन सैनी, राधेश्याम मक्कड़, मनोज कुमार और कमल गोयल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। संवाद