{"_id":"67587bcec683b5bba9012ce8","slug":"mewat-police-cantonment-construction-work-started-battalion-headquarters-will-be-built-gurgaon-news-c-1-1-noi1188-2403633-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मेवात पुलिस की छावनी बनाने का काम शुरू, बनेगा बटालियन का हेडक्वार्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मेवात पुलिस की छावनी बनाने का काम शुरू, बनेगा बटालियन का हेडक्वार्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह दंगों के बाद लोग कर रहे थे छावनी की मांग, अधिकारियों के कार्यालय के लिए मरोडा आईटीआई भवन का 1.30 करोड़ से किया जा रहा है जीर्णोद्धार
मोहित शुक्ला
नूंह। मेवात में सुरक्षा को लेकर इंडियन रिजर्व बटालियन 2 का हेड क्वार्टर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मरोडा गांव में महिला आईटीआई के भवन को करीब 1.30 करोड़ से बटालियन के हेड क्वार्टर के अनुसार बनाया जाएगा। इसमें एक कमांडर (एसपी स्तर का अधिकारी) व तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी तैनात रहेंगे। इनकी नजर हमेशा नूंह की सुरक्षा पर रहेगी। नूंह दंगे के बाद जिले के लोग लंबे समय से छावनी की मांग कर रहे थे जो अब पुलिस बटालियन हेडक्वाटर बनाकर पूरी की जा रही है।
नूंह में पिछले साल दंगा होने के बाद यहां की सुरक्षा पर सवाल उठते आए हैं लेकिन, अब मेवात में सुरक्षा के लिए पुलिस की पांच कंपनियां हमेशा तैनात रहेंगी। जिन्हें नियंत्रण करने के लिए नूंह एसपी विजय प्रताप के नेतृत्व में एक कमांडर व तीन डीएसपी स्तर के अधिकारी इंडियन रिजर्व बटालियन के तैनात रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि नूंह के मरोडा में महिला आईटीआई के भवन का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसमें फ्लोर, शीशे, दरवाजे, बाउंड्री, टायलेट, वाटर टैंक व सेफ्टी टैंक के साथ अन्य कई सारे कार्य किए जाएंगे। दिसंबर माह में इसकी कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नए साल के आस-पास कागजी काम पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस भवन में बटालियन का हेडक्वार्टर बनेगा। जहां से पूरे जिले की सुरक्षा को लेकर निगरानी की जाएगी। वहीं, जवानों के रुकने के लिए टुडलाका में अलग से निर्माण किया जा रहा है। जहां पर जवानों की पांच कंपनियां रहेंगी। इनमें करीब 600 जवान होंगे जिसके निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही दोनों कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
एसपी के नेतृत्व में काम करेगी कंपनियां
बटालियन की सभी कंपनियां जिनमें करीब 600 जवान होंगे। सभी जवान एसपी विजय प्रताप के नेतृत्व में काम करेंगे। जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए लंबे समय से बटालियन का हेड क्वार्टर बनाने की योजना बनी हुई थी लेकिन कुछ अड़चनों के कारण कार्य नहीं हो पा रहा था। अब सभी अड़चन दूर होने के बाद जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा
विज्ञापन
करीब 1.30 करोड़ की लागत से आईटीआई के भवन की मरम्मत की जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में इसके लिए काम शुरू कर दिया जाएगा। - हंसराज, एसडीओ पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन
इंडियन रिजर्व बटालियन 2 की पांच कंपनियां मेवात में तैनात होंगी। इसका हेड क्वार्टर मरोडा में बनेगा। इसके लिए प्राथमिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। - विजय प्रताप, एसपी नूंह