{"_id":"68f7c6feab7f6ca75d05b0c7","slug":"mewat-electric-wires-hanging-above-school-gate-danger-to-children-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-107184-2025-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेवात: स्कूल गेट के ऊपर से लटक रहे बिजली के तार, बच्चों के लिए खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेवात: स्कूल गेट के ऊपर से लटक रहे बिजली के तार, बच्चों के लिए खतरा
Tue, 21 Oct 2025 11:16 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
स्कूल गेट के ऊपर से लटके बिजली के तारों के नीचे से गुजरते छात्र।
कई बार बिजली विभाग को दे चुके सूचना, अभी तक नहीं हुई कोई ठोस कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। उपमंडल के नई गांव के सरकारी प्राइमरी स्कूल के मुख्य गेट के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहे हैं। सुबह और दोपहर के समय जब बच्चे स्कूल आते-जाते हैं, तो इन लटके हुए तारों से उनका सिर टकराने का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
जफरूदीन, आलम अली, रहीश, मुस्तकीम, ने बताया कि स्कूल के मुख्य द्वार के ऊपर से कई बिजली की लाइनें गुजरी हुई हैं, जो नीचे की ओर झुकी हुई हैं। इन तारों के बीच से बच्चों को झुककर निकलना पड़ता है। कुछ तार इतने नीचे आ गए हैं कि हवा चलने पर ये और भी नीचे झुक जाते हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि अगर कभी इन तारों में करंट आ गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल शिक्षकों ने भी इस समस्या की गंभीरता पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। गीली दीवारों और नमी के कारण बिजली का रिसाव होने की आशंका रहती है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कई बार विभाग को मौखिक रूप से सूचित किया गया, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि विभाग की लापरवाही से आए दिन खतरा बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि स्कूल गेट के ऊपर से गुजर रहे इन खतरनाक तारों को तुरंत हटाया जाए या ऊंचाई पर स्थानांतरित किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए ये काम प्राथमिकता पर किया जाना चाहिए।