{"_id":"5f5bb74f8ebc3e36ba2b5344","slug":"metro-timing-reschedule-in-gurugram-gurgaon-news-noi535621395","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहरवासियों को शनिवार रात से 11 बजे तक मिलेगी मेट्रो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहरवासियों को शनिवार रात से 11 बजे तक मिलेगी मेट्रो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। साइबर सिटी वासियों को शनिवार से रात 11 बजे तक मेट्रो सेवा मिलेगी। साथ ही एयरपोर्ट लाइन भी शुरू होने से यात्रियों को अधिक सहूलियत मिलेंगी। शुक्रवार को मजेंटा और ग्रे लाइन शुरू होने से गुरुग्राम के मेट्रो स्टेशनों पर पहले की तुलना यात्रियों की भीड़ में इजाफा हुआ। मेट्रो सेवा की पूर्ण बहाली से यात्रियों में भी उत्साह दिख रहा है। डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
शुक्रवार को हुडा सिटी सेंटर पर पहले दिन की तुलना तीन गुना से अधिक यात्री दिखे। दो नए रूटों के शुरू होने के बाद मेट्रो सेवा दो-दो अतिरिक्त घंटे संचालित हुई। सुबह 7 बजे से दोपहर एक बजे तक जबकि शाम को चार बजे रात 10 बजे तक मेट्रो सेवा का संचालन हुआ। वहीं, अब शनिवार से सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक यात्रियों को मेट्रो सेवा मिलेंगी। दैनिक यात्री हितेश शर्मा ने बताया कि शनिवार से मेट्रो सेवा पहले की तरह संचालन से कंपनियों में देर रात तक काम करने वाले यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। उन्होंने बताया कि गुरुगमन की 111वीं बस सेवा की शुरू हो जाए तो यात्रियों को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। रमेश नगर निवासी यात्री प्रीति मिगलानी ने बताया कि पहले की तरह मेट्रो सेवा शुरू होने से खुशी हो रही है। मेट्रो महिलाओं के लिए सुरक्षित है। फरीदाबाद निवासी दयानंद सिंह ने बताया कि अभी भी कई यात्री समयसारिणी के कारण मेट्रो में सफर नहीं कर रहे हैं। अगर पहले की तरह शुरू हो रही है तो सभी को फायदा मिलेगा।