फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Mentally distressed minor student commits suicide by hanging.

Gurugram News: मानसिक रूप से परेशान नाबालिग छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Thu, 20 Aug 2026 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Mentally distressed minor student commits suicide by hanging.
पारिवारिक विवाद के कारण रहता था परेशान, नहीं मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाना क्षेत्र के ई-ब्लाॅक में 19 अगस्त की शाम को मानसिक रूप से परेशान चल रहे एक नाबालिग छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का एफएसएल व फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों की टीम से निरीक्षण कराया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
मृतक की पहचान सेक्टर-40 क्षेत्र के ई-ब्लाक स्थित ईडब्ल्यूएस फ्लैट निवासी कृष्णा अग्रवाल (14) के रूप में हुई है। वह सेक्टर-45 स्थित एक निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ता था। मृतक बच्चे के पिता पेशे से आर्किटेक्ट हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार वालों पुलिस को बताया कि 19 अगस्त की शाम को कृष्णा घर पर अकेला था। इसी दौरान उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद जब उसकी मां घर पहुंचीं तो बेटे को फंदे पर लटका पाया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि कृष्णा अग्रवाल पिछले काफी समय से पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसके माता-पिता अलग रहते हैं। वहीं, उसका एक बड़ा भाई है, जिसकी शादी हो चुकी है और वह घर में ऊपरी मंजिल पर रहता है। परिवार वालों के अनुसार कृष्णा का उपचार भी कराया जा रहा था। जांच अधिकारी मंजीत ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed