फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Menace of stray dogs in Sector-1, IMT Manesar

Gurugram News: आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 में लावारिस कुत्तों का आतंक

Sun, 25 Oct 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Menace of stray dogs in Sector-1, IMT Manesar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मानेसर। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-1 में लावारिस कुत्तों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर के सेंट्रल पार्क में 10 से 11 कुत्तों का झुंड घूमता रहता है। इससे पार्क में सुबह-शाम टहलने आने वाले लोगों में कुत्तों के काटने का डर बना रहता है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

सेक्टर के निवासियों के अनुसार, सेंट्रल पार्क में सुबह और शाम काफी संख्या में लोग टहलने आते हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं। पार्क में कुत्तों का झुंड घूमने के कारण लोगों को डर के माहौल में रहना पड़ता है। खासकर बच्चों को पार्क में खेलने के दौरान कुत्तों से खतरा बना रहता है। निवासियों ने बताया कि कुत्तों ने सेक्टर में तीन बच्चों को काट लिया है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम को सूचना दी गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। कुत्तों की संख्या अधिक होने के कारण लोगों को पार्क में आने-जाने में भी परेशानी होती है। निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेक्टर में तीन बच्चों को कुत्ते काट चुके हैं। नगर निगम को जल्द कार्रवाई करनी चाहिए।
- शशि पाल यादव, पूर्व आरडब्ल्यूए प्रधान

पार्क में बच्चों और बुजुर्गों का आना-जाना लगा रहता है। कुत्तों के काटने का डर बना रहता है।
- कर्मवीर, स्थानीय निवासी

कई बार नगर निगम को शिकायत दी गई है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
- आर पी यादव, स्थानीय निवासी

पार्क लोगों के घूमने और बच्चों के खेलने के लिए है। कुत्तों के कारण लोग वहां जाने से डर रहे हैं।
-बच्चन सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed