{"_id":"69e28fe6331e5fe48a043e7b","slug":"menace-of-stray-animals-on-nuh-adbar-bypass-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-111372-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नूंह-अड़बर बाईपास पर लावारिस पशुओं का आतंक, हादसों का खतरा बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नूंह-अड़बर बाईपास पर लावारिस पशुओं का आतंक, हादसों का खतरा बढ़ा
विज्ञापन
बाईपास पर घूमते आवारा पशु।
-तावडू-पलवल और दिल्ली-अलवर रोड को जोड़ता है अड़बर चौराहा
-रोजाना निकलते हैं सैकड़ों वाहन, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह के अड़बर बाईपास पर लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। व्यस्त मार्ग पर हर रोज सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन सड़क पर घूम रहे पशु हादसों को न्योता दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
अड़बर चौक जिले का प्रमुख चौराहा है, जो तावडू-पलवल और दिल्ली-अलवर रोड को जोड़ता है। इस मार्ग पर दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है, लेकिन सड़क के बीचों-बीच बैठे या घूमते लावारिस पशु वाहन चालकों के लिए खतरा बने हुए हैं। खासकर रात के समय और ट्रैफिक सिग्नल के पास स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक सिग्नल हरा होते ही वाहन चालक जल्दबाजी में निकलते हैं और अचानक सामने आए पशुओं से टकरा जाते हैं। इस कारण आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं। कई बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं, जबकि कुछ मामलों में वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- गोशाला भेजे जाएं लावारिस पशु :
विज्ञापन
डॉ. ताहिर हुसैन, मोहम्मद अजरुद्दीन, मोहम्मद कैफ और माजिद हुसैन सहित अन्य नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में भेजा जाए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर परिषद और संबंधित विभागों की लापरवाही के कारण यह स्थिति पैदा हुई है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
-- -- -- --
शहर में आवारा पशु घूमने का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो निगरानी करवा कर आवारा पशुओं को पकड़वाया जाएगा। सभी आवारा पशुओं को नजदीकी गौशाला में भिजवाया जाएगा।
- संजय मनोचा, नप चेयरमैन, नूंह