{"_id":"69060a863cd6d806840b1dc6","slug":"meeting-regarding-the-mati-kalash-yatra-of-rezangla-warriors-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71119-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: रेजांगला शूरवीरों की माटी कलश यात्रा को लेकर बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: रेजांगला शूरवीरों की माटी कलश यात्रा को लेकर बैठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। रेजांगला युद्ध के अमर शूरवीरों को नमन करने हेतु चल रही माटी कलश यात्रा 6 नवंबर को शाम 3 बजे फर्रुखनगर पहुंचेगी। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के बैनर तले आयोजित इस ऐतिहासिक यात्रा के स्वागत की तैयारियों को लेकर हरियाणा दिवस के अवसर पर एडवोकेट संदीप चेयरमैन के कार्यालय पर सर्व समाज की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समूचा समाज संयुक्त रूप से इस यात्रा का स्वागत करेगा।
बैठक में राव मानसिंह चेयरमैन, सुरेंद्र चेयरमैन (डाबोदा), अनिल सैनी, सतीश डाबोदा, जीतराम मास्टर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यादव कल्याण सभा फर्रुखनगर के प्रधान जीतराम मास्टर ने बताया कि यात्रा राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल स्थित शहीद स्मारक पहुंचेगी, जहां शूरवीरों को पुष्पांजलि अर्पित कर भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के शहीद परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के बाद यात्रा नगर परिक्रमा करते हुए गुरुग्राम के लिए रवाना होगी और 18 नवंबर को दिल्ली जंतर-मंतर पर संपन्न होगी।