फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   meeting for vijay sankalp rally

Gurugram News: विजय संकल्प रैलियों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

Thu, 25 Apr 2024 05:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 05:14 AM IST
विज्ञापन
meeting for vijay sankalp rally
26 अप्रैल को गुरुग्राम और एक मई को पटौदी में होगी, गुरुकमल में हुई भाजपा की बैठक
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव को ज्यादा वोटों से जीतने और प्रदेश की सभी 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाने के लिए भाजपा ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है। इसी कड़ी में गुरुग्राम में होने वाली रैलियों की तैयारियों को लेकर बुधवार को पार्टी कार्यालय गुरुकमल में जिला अध्यक्ष कमल यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
संगठनमंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा, लोकसभा क्लस्टर प्रमुख मनीष मित्तल और जिला प्रभारी संदीप जोशी की उपस्थिति में गुरुग्राम और पटौदी में होने वाली विजय संकल्प रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई और कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत को बड़े मार्जिन में बदलने के लिए 5 मई से डोर टू डोर प्रचार अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन


जिला मीडिया प्रभारी एवं गुरुग्राम लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के मीडिया प्रभारी डाॅ. गजेन्द्र गुप्ता ने बताया कि 26 अप्रैल को गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के भीम नगर में होने वाली विजय संकल्प रैली में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि होंगे। 29 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह नामांकन भरेंगे, तब एक जनसभा होगी। राव इंद्रजीत सिंह के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहेंगे और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात एक मई को पटौदी अनाज मंडी में विजय संकल्प रैली होगी। इसमें भी पूर्व सीएम मुख्य अतिथि होंगे। तीनों बड़े कार्यक्रमों को लेकर बुधवार की बैठक में रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में जिलाध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि गुरुग्राम विधानसभा क्षेत्र के भीम नगर में होने वाली विजय संकल्प रैली ऐतिहासिक होगी। रैली की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह रैली शाम 5 बजे से शुरू होगी।


सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण दें

डाॅ. गजेंद्र गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में लोकसभा क्लस्टर प्रमुख मनीष मित्तल ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को रैली में आने का निमंत्रण दें। वहीं जिला प्रभारी संदीप जोशी ने कहा कि 29 अप्रैल को नामांकन के दौरान सीएम सैनी मौजूद रहेंगे, इस दौरान भी ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर लाइब्रेरी ग्राउंड में लेकर आएं। उन्होंने कहा कि एक मई को पटौदी में होने वाली जनसंकल्प रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, प्रदेश सचिव गार्गी कक्कड़, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी, जिला गुरुग्राम प्रभारी संदीप जोशी, जिला महामंत्री रामबीर भाटी, सर्वप्रिय त्यागी, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, नूंह प्रभारी समय सिंह भाटी, मेयर मधु आजाद और सभी मंडल के अध्यक्ष, प्रभारी और महामंत्री आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed