फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Maximum 104 patients of the month arrived in a day.

बेकाबू कोरोना, एक दिन में आए माह के सर्वाधिक 104 मरीज

Thu, 18 Mar 2021 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Maximum 104 patients of the month arrived in a day.
गुरुग्राम। कोरोना संक्रमण फिर से बेकाबू होने को बेताब है। रोजाना आ रहे नए मरीजों की संख्या को देखकर तो कम से कम यही लग रहा है। अब रोजाना नए मरीजों का रिकॉर्ड टूट रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एक दिन में मार्च माह के सर्वाधिक 104 नए मरीज आए तो 80 संक्रमितों को स्वस्थ घोषित किया गया।
विज्ञापन

कोरोना सुरक्षा मानकों के अनुपालन में लापरवाही व प्रशासन की ढिलाई के कारण मार्च की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमण फिर से रफ्तार पकड़ने लगा था लेकिन अब स्थिति ज्यादा गंभीर हो रही है। फरवरी की शुरुआत व मध्य में जहां रोजाना आने वाले नए मरीजों की संख्या 30 से भी नीचे रह गई थी, वहीं अब रोजाना 80 से ज्यादा नए मरीज आ रहे हैं। फरवरी के मध्य में रोजाना आने वाले नए मरीजों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या ज्यादा रहती थी। इसके चलते सक्रिय मरीजों का आंकड़ा लगातार कम हो रहा था लेकिन अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

18 दिन में बढ़ गए 321 संक्रमित
स्थिति यह है कि मार्च के ही 18 दिनों में सक्रिय मरीजों की सूची में 321 नए मरीज जुड़ गए। 28 फरवरी को सक्रिय मरीजों की संख्या महज 338 थी, जो अब बढ़कर 659 हो गई है। 104 नए मरीजों के आने के साथ ही अब जिले में कुल मरीजों की आंकड़ा बढ़कर 50201 तक पहुंच चुका है, जिसमें से 59182 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के लिए यह राहत की बात यह है कि मृतकों की संख्या स्थिर है और अभी कुल मृतकों की संख्या 360 पर ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

600 होम आइसोलेट
कोरोना के कुल सक्रिय मरीजों में से 600 होम आइसोलेट हैं जबकि 59 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। इनमें से 57 कोविड हेल्थ सेंटर व 1-1 मरीज कोविड केयर सेंटर व कोविड अस्पताल में उपचाराधीन हैं। हालांकि, कोरोना के एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता दिखाते हुए जांच की संख्या काफी बढ़ा दी है। अब जिले में रोजाना 35 सौ से ज्यादा की कोविड जांच की जा रही है।

4321 लोगों की जांच
पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड जांच के लिए जिले में 4321 लोगों से नमूने लिए गए, जिसमे से 4098 नमूनों को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया जबकि 223 नमूनों की रैपिड एंटीजन के जरिए जांच की जाएगी। अब तक जिले में 8 लाख 81 हजार 443 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है।
पिछले पांच दिनों का कोरोना का आंकड़ा
दिन नए मरीज स्वस्थ मौत जांच
14 मार्च 65 72 0 2813
15 मार्च 81 67 01 3354
16 मार्च 84 55 0 3532
17 मार्च 97 75 0 3626
18 मार्च 104 80 0 4321
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed