फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Massive gathering of auto-rickshaw drivers on September 17

Gurugram News: ऑटो चालकों की विशाल सभा 17 सितंबर को

Wed, 09 Sep 2026 07:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 07:32 PM IST
विज्ञापन
Massive gathering of auto-rickshaw drivers on September 17
गुरुग्राम। सेक्टर-45 में बुधवार को हरियाणा ऑटो चालक संघ की बैठक हुई। इसमें ऑटो चालकों की समस्याओं, संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर 17 सितंबर को गुरुग्राम के ऑटो चालकों की विशाल सभा आयोजित की जाएगी। सभा सेक्टर-29 स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क (लेजर वैली पार्क) की पक्की पार्किंग में हरियाणा ऑटो चालक संघ, भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) और भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ के बैनर तले होगी। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष महीपाल सिंह तंवर करेंगे। संघ की ओर से सभा में प्रमुख रूप से दो मांगें उठाई जाएंगी। इनमें गुरुग्राम में बाइकों के माध्यम से यात्रियों को ढोने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाने और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैटों में पात्र ऑटो चालकों को भी आवास उपलब्ध कराने की मांग शामिल होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed