झुग्गियों में लगी भीषण आग: गुरुग्राम में मेट्रो के पास फ्लाईओवर किनारे उठीं लपटें, मौके पर दमकल; हालात काबू
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि हमें शाम करीब 7.35 बजे सूचना मिली। हम डीएलएफ दमकल सेवा से हैं। यहां कोई हताहत नहीं हुआ है। हम हरियाणा दमकल सेवा की सहायता के लिए यहां आए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित झुग्गियों में शनिवार देर रात अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह है कि देखते ही देखते काफी झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। झुग्गियों में लगी आग से उठता धुआं और आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं।
आग में कई लोगों के फंसे होने की आंशका है। हालांकि फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की तरफ से अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और दमकल विभाग की टीम झुग्गियों में लगी आग को बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
बताया जा रहा है कि आग लगने की शुरुआत एक झुग्गी से हुई, जिसने तेज हवाओं के कारण मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। कई झुग्गियों में रखे छोटे गैस सिलेंडरों में हुए धमाकों ने आग को और अधिक भड़का दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए बदहवास होकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। संकरा रास्ता होने के कारण फायर टेंडर्स को घटनास्थल तक पहुंचने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटी हैं। सिविल डिफेंस से मोहित शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाया जा रहा है। अभी किसी के घायल होने या झुलसने की सूचना नहीं है।
आग पर काबू
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि हमें शाम करीब 7.35 बजे सूचना मिली। हम डीएलएफ दमकल सेवा से हैं। यहां कोई हताहत नहीं हुआ है। हम हरियाणा दमकल सेवा की सहायता के लिए यहां आए हैं। आग पर काबू पा लिया गया है।
#WATCH | Haryana | A Fire Officer says, "We received a call around 7.35 pm... We're from the DLF Fire Service... There are no casualties here. We came here to support Haryana Fire Service... The fire is under control..." pic.twitter.com/GLL66N5Uhj
— ANI (@ANI) April 25, 2026