{"_id":"6936db422c78aa81bd09d4ab","slug":"manoj-tiwari-created-a-stir-in-bhojpuri-mahakumbh-with-the-song-yes-we-are-biharis-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-74071-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हां हम बिहारी हैं गाने पर मनोज तिवारी ने भोजपुरी महाकुंभ में मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हां हम बिहारी हैं गाने पर मनोज तिवारी ने भोजपुरी महाकुंभ में मचाया धमाल
विज्ञापन
भोजपुरी महाकुंभ में पहुंचे मनोज तिवारी के गायन पर झूूमे दर्शक
सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और विधायक मुकेश शर्मा ने कार्यक्रम का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रवासी एकता मंच की ओर से बस स्टैंड स्थित गोशाला मैदान में डॉ. राजेंद्र प्रसाद जयंती समारोह सह भोजपुरी महाकुंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद मनोज तिवारी, ये प्रयागराज है गाने के सिंगर आलोक कुमार, भोजपुरी अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक, फिल्म स्टार राज चौहान समेत कई भोजपुरी गायक और गायिकाओं ने अपनी प्रस्तुति से धमाल मचा दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाराजगंज (बिहार) के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल और गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में जब मनोज तिवारी ने हां हम बिहारी हैं जी, थोड़े संस्कारी हैं जी और आलोक कुमार सिंगर ने प्रथम यज्ञ भूखंड धरा पे ये प्रयागराज है गाना गाया तो दर्शक झूम उठे। वहीं, भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री अपर्णा मल्लिक और फिल्म अभिनेता राज चौहान ने रिकॉर्डिंग डांस पेश कर रंग जमा दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, उद्घाटन कर्ता गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, कैनविन फाउंडेशन के चेयरमैन डीपी गोयल, निगम पार्षद, विजय परमार, राज सिंह भड़ाना, नारायण भड़ाना, नयागांव मारुति कुंज के समाज सेवी बलराज भड़ाना आदि का आयोजकों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में काफी संख्या में पूर्वांचल के दर्शक मौजूद रहे।