{"_id":"60bb89388ebc3e78c063d8d6","slug":"manesar-municipal-corporation-is-making-aware-about-cleanliness-and-health-gurgaon-news-noi585674387","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा मानेसर नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा मानेसर नगर निगम
विज्ञापन
गुुरुग्राम। कोरोना संक्रमण भले ही कम हो चला हो लेकिन प्रशासन व शहरी निकायों की तरफ से अब भी स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मानेसर नगर निगम की तरफ से निगम क्षेत्र में आने वाले 29 गांवों में 5 सप्ताह तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। निगम की कंसलटेंट (सिटिजन कनेक्ट) व सामाजिक कार्यकर्ता जेनिथ चौधरी अभियान का नेतृत्व कर रही हैं।
इसके तहत करीब एक दर्जन लोगों की टीम मास्क, टीकाकरण व स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को जागरूक कर रही है। उक्त टीम द्वारा जरूरत के मुताबिक लोगों को मास्क का वितरण भी किया जा रहा है। 29 मई से ग्रामीण इलाकों में जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया था, जिसमें अब तक 6 गांवों का दौरा हो चुका है। वहीं, जुलाई के प्रथम सप्ताह तक सभी गांवों में कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा।
मालूम हो कि मानेसर नगर निगम के द्वारा लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता समेत मूलभूत मुद्दों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ही सिटिजन कनेक्ट विंग का गठन किया गया है। इसमें सैनिटेशन टीम, जोन सुपरवाइजर व स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिंदुस्तानी समेत अन्य लोग शामिल हैं।