फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Manager arrested for cheating businessman of 2.5 crores

ढ़ाई करोड़ रुपये की ठगी करने वाला मैनेजर गिरफ्तार

Mon, 24 Jan 2022 05:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Manager arrested for cheating businessman of 2.5 crores
गुरुग्राम। सोहना के कारोबारी से निवेश और ऑनलाइन गेम में रुपये लगवाकर अधिक मुनाफा कमाने के नाम पर ढाई करोड़ की ठगी करने के मामले में साइबर सेल ने एक आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार किया है। 2019 में पीड़ित ने साइबर सेल में यह मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर सेल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोग अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम धर्मबीर सिंह ने 2019 में धन्ना निवासी वार्ड न-18, सोहना ने साइबर सेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप था कि रमेश चौरसिया निवासी बी/15, गुरुद्वारा रोड, आईपी एक्सटेंशन लक्ष्मी नगर, नई दिल्ली ने गेमकिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गेमकिंग इंडिया डॉट नेट, फनरैप डॉट नेट और प्लेरैप डॉटकॉम के नाम से कंपनी खोली थी। इसके माध्यम से यह ऑनलाइन गेम खेलने के लिए आईडी देते थे। गेम में रुपये लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर करीब ढाई करोड़ रुपये का निवेश कराया था। इसके लिए एक एग्रीमेंट किया था। पीड़ित ने करीब 55 लाख रुपये खाते में जबकि अन्य रुपये नकद दिए थे। एसीपी क्राइम ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी लाल रत्नाकर उर्फ गुड्डू को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है, जो कंपनी में मैनेजर के पद पर था। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जिससे अन्य फरार आरोपियों को भी पकड़ा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed