{"_id":"694adf0f6eb7cd5cd30228d0","slug":"man-wanted-for-nine-years-in-theft-case-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-75231-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नौ साल से चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नौ साल से चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने नौ साल पहले चोरी करने व चोरी का सामान खरीदने के मामले में वांछित आरोपी को गुुरग्राम से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम, दिल्ली व उत्तर प्रदेश में 28 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गिरफ्तार किए गए वांछित आरोपी की पहचान धौलपुर (राजस्थान) के निमदाड़ा गांव निवासी शकील खान उर्फ सतीश के रूप में हुई है। चोरी के मामले में संलिप्त मामले में मानेसर थाने में 8 नवंबर 2016 को धारा 379/411 आईपीसी दर्ज किया गया था। इसमें आरोपी शकील खान उर्फ सतीश लगातार फरार चल रहा था। आरोपी शकील खान को अदालत ने भगोड़ा/वांछित अपराधी घोषित किया हुआ है।
आरोपी के खिलाफ 28 मामले दर्ज
आरोपी शकील खान के खिलाफ गुुरुग्राम के विभिन्न थानों में 19 मामले, दिल्ली के थानों में छह मामले और उत्तर प्रदेश में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी करने, आर्म्स एक्ट, पीओ अपराधी घोषित, चोरी की संपत्ति को छिपाने सहित अन्य धाराओं के तहत मामले शामिल हैं। गुरुग्राम के सेक्टर-56 थाना, सेक्टर-40 थाने, गुरुग्राम सदर थाने, शिवाजी नगर थाने, सुशांतलोक थाने, सिविल लाइंस थाने, मानेसर थाने, डीएलएफ फेज-2 थाने में मामला दर्ज है। दिल्ली के प्रहलादपुर थाना में पांच व दिल्ली के सरिता विहार थाने में एक मामला दर्ज है। वहीं, आगरा (उत्तर प्रदेश) के अछनेरा थाने में दो मामले व सदर थाने में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शकील खान को चोरी करने मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।