Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man duped of Rs 7 lakh in the name of providing job in AIIMS

Gurugram News: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये ठगे

Mon, 29 Jun 2026 07:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Man duped of Rs 7 lakh in the name of providing job in AIIMS
पीड़ित की शिकायत पर 2 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप- 1.65 लाख वापस किए, बाकी रुपये मांगे तो गाली-गलौज व धमकी दी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो लोगों ने खुद को एम्स कर्मचारी बताकर पीड़ित से ठगी की। आरोपियों में भरोसे में लेने के लिए अपनी फर्जी सैलरी स्लिप भी दिखाई। आरोपियों ने अपने बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करवा लिए। काफी समय तक टाल-मटोल करने के बाद आरोपियों ने 1.65 लाख रुपये ही वापस किए। बाकी रुपये मांगने पर शिकायतकर्ता को गाली व धमकी दी गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर टीम जांच में जुट गई है।

ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत फ्रेंड्स कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र सिंह ने दी है। इनका आरोप है कि कुछ महीने पहले चचेरे भाई के जरिये कृष्णा और विनोद नामक दो लोगों से मुलाकात हुई थी। दोनों ने खुद को एम्स का स्थायी कर्मचारी बताया। शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाने के लिए कृष्णा ने अपनी सैलरी स्लिप भी दिखाई जो बाद में फर्जी होने का पता चला। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उन्हें भी एम्स में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। इसके लिए कृष्णा के खाते में 4 और विनोद के खाते में 3 लाख रुपये मिलाकर कुल 7 लाख ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन

नवंबर महीने में इन्हें रुपये देने के बाद जल्द जॉइनिंग कराने का दावा किया गया। कुछ समय बीतने पर आरोपी टाल-मटोल करने लगे। शिकायतकर्ता ने अपने रुपये वापस मांगे तो कृष्णा ने 1.65 लाख रुपये ही वापस किए। बाकी रुपये मांगने पर आरोपी धमकी देने लगे। अलग-अलग नंबरों से शिकायतकर्ता को कॉल कराकर गाली-गलौज व धमकी दिलवाई गई। हाईकोर्ट का वकील बनकर भी अज्ञात लोगों ने उन्हें धमकाया। परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी गई। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed