फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Man arrested for selling bank account for Rs 7,000

Gurugram News: सात हजार रुपये में बैंक खाता बेचने वाला गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for selling bank account for Rs 7,000
छात्रा को ब्लैकमेल करके 80 लाख ट्रांसफर कराने का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल करके उसकी दादी के बैंक खाते से 80 लाख रुपये ट्रांसफर कराने के मामले में पुलिस ने बैंक खाता बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने सात हजार रुपये में नूंह के युवकों को अपना बैंक खाता बेचा था। इस खाते में नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल मामले के आराेपियों ने तीन लाख रुपये से ज्यादा राशि ट्रांसफर कराई थी। बैंक खाता बेचने वाले आरोपी की पहचान सांप की नगली निवासी सोनू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की और बीते शनिवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने रिमांड के दौरान आरोपी से छह हजार रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने पुलिस को बैंक खाता खरीदने वालों के बारे में बताया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही है। वहीं, पुलिस बैंक खाते से किन खातों में रुपये ट्रांसफर किए गए हैं, उसके बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

क्या है मामला
सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा के अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर सात आरोपियों ने फरवरी 2024 से दिसंबर 2024 तक लगभग 200 ट्रांजेक्शन के माध्यम से 80 लाख रुपये अलग-अलग 20 से अधिक खातों में ट्रांसफर कराए थे। छात्रा ने यह राशि अपनी दादी के बैंक खाता से ट्रांसफर की थी। आरोपियों ने अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने के अलावा छात्रा का पीछा करने व गाली गलौज करने का भी मामला सामने आया था। इस पर पुलिस ने आरोपियों पर पॉक्सो की धाराएं भी आरोपियों के मामले में जोड़ी थीं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 दिसंबर 2024 को अमित, सुमित तंवर, सुमित कटारिया, नवीन काकरान, कुशाल, आदित्य व दिव्या के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी गढ़ी हरसरु निवासी अमित, हयातपुर निवासी कुशाल, सुमित कटारिया और महेंद्रगढ़ के खुड़ाना निवासी सुमित तंवर को गिरफ्तार किया था, जबकि अन्य तीन आरोपी फरार हैं। इस मामले में सेक्टर-10 थाना पुलिस अब तक आरोपियों से 30.80 लाख रुपये की नकदी और एक कार रिकवर कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सेक्टर-10 थाना प्रभारी रामबीर ने बताया कि मामले में जांच करते हुए बैंक खाता बेचने वाले से पूछताछ की गई है। उसने कुछ युवकों के नाम बताए हैं। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed