{"_id":"6a134038932a3e6e7205c1b3","slug":"man-arrested-for-providing-sim-cards-to-sextortion-racketeers-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-89096-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: सेक्सटॉर्शन में शामिल ठगों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाला धरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: सेक्सटॉर्शन में शामिल ठगों को सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाला धरा
विज्ञापन
आरोपी की पहचान जुबेर निवासी गांव सिंगार, नूंह के रूप में हुई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के जरिये ठगी करने वाले साइबर गिरोह को सिम कार्ड मुहैया कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जुबेर निवासी गांव सिंगार जिला नूंह के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वारदात में इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड आरोपी ने साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था, जिसके बदले उसे एक हजार रुपये मिले थे। पुलिस के अनुसार 23 अक्तूबर 2025 को एक व्यक्ति ने थाना साइबर दक्षिण गुरुग्राम में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 अक्तूबर 2025 को उसके पास एक वीडियो कॉल आई। कॉल रिसीव करने पर एक अज्ञात युवती बिना कपड़ों के उससे बात करने लगी, जिस पर उसने तुरंत कॉल काट दी।
इसके अगले दिन शिकायतकर्ता के पास एक अन्य कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए कहा कि उसके खिलाफ मुंबई थाने में शिकायत दर्ज है और उसकी अश्लील वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दी गई है। आरोपी ने वीडियो हटवाने के नाम पर उसे एक मोबाइल नंबर दिया और उस पर संपर्क करने को कहा।
पीड़ित द्वारा संपर्क करने पर आरोपियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वीडियो डिलीट करने के नाम पर उससे करीब 30 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर साइबर थाना दक्षिण में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान साइबर थाना दक्षिण की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 23 मई को आरोपी जुबेर को नूंह से गिरफ्तार कर लिया।