Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Making of raw liquor busted in Aravalli hills

Gurugram News: अरावली की पहाड़ी में कच्ची शराब बनाने का भंडाफोड़

Wed, 12 Jun 2024 03:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Making of raw liquor busted in Aravalli hills
ड्रोन से रेकी कर पकड़ी भट्टी, एक नाबालिग समेत सात गिरफ्तार
विज्ञापन

1600 लीटर लाहण व 50 लीटर कच्ची शराब बरामद



संवाद न्यूज एजेंसी



सोहना। भोंडसी थाना पुलिस ने अरावली की पहाड़ी में ड्रोन से रेकी कर कच्ची शराब बनाने की भट्टी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद करते हुए एक नाबालिग समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि अरावली की पहाड़ियों में कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसके बाद पुलिस ने ड्रोन की मदद से रेकी की तो सूचना पुख्ता मिली। पहाड़ियों के बीच कच्ची शराब की भट्टी चल रही थी। वहां तक पहुंचने का रास्ता भी दुर्गम था। एसीपी सोहना विपिन अहलावत के नेतृत्व में भोंडसी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह पाठक व मारुति कुंज चौकी प्रभारी अंकित सहित टीम ने रिठौज गांव के नजदीक अरावली की पहाड़ियों में रेड करते हुए कच्ची शराब बनाने वाले आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान सच्चे, गंगा, मनोज, अनिल, खेमचंद सभी निवासी रिठौज व मुंशीराम निवासी सहजावास, गुरुग्राम के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब, आठ अलग-अलग ड्रमों में कुल 1600 लीटर लाहण, आठ खाली ड्रम प्लास्टिक और दो ड्रम लोहे के बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन प्लास्टिक कैन खाली, तीन प्लास्टिक कैन भरी हुई समेत एक पतीला भी बरामद हुआ है। आरोपियों द्वारा अवैध रूप से शराब की भट्टी लगाकर कच्ची शराब निकालने पर एक्साइज एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





भीषण गर्मी में पुलिस कर्मियों के निकले पसीने
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। सुबह 8 बजे यह छापेमारी की गई। भीषण गर्मी में बरामद किए गए सामान को करीब एक किलोमीटर दूर कैंटर में भरने के लिए पुलिस कर्मियों की हालत खराब हो गई। दोपहर करीब 2.30 बजे तेज धूप में जहां ड्रम आदि सामान भी गर्म हो गया, जिससे पुलिस कर्मियों के हाथ भी लाल पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed