{"_id":"640f0e08dfc2fca6ed075329","slug":"make-your-today-better-than-your-yesterday-mary-kom-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-2369-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीते हुए कल से अपने आज को बेहतर करें : मैरी कॉम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीते हुए कल से अपने आज को बेहतर करें : मैरी कॉम
विज्ञापन
फिटनेस ड्राइव मेक योर मूव विद मैरी कॉम कार्यक्रम में मैरी कॉम को सम्मानित करते हुए।
गुरुग्राम में मेक योर मूव विद मैरी कॉम फिटनेस ड्राइव का किया शुभारंभ
गुरुग्राम। महान मुक्केबाज, ओलंपिक विजेता पद्म विभूषण एमसी मैरी कॉम ने कहा कि हमें किसी और से बेहतर होने से पहले अपने बीते हुए कल से अपने आज को बेहतर करने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए संतुलित जीवन शैली और फिटनेस बहुत महत्वपूर्ण है।
छह बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन मैरी कॉम ने गुरुग्राम के इमैजिन ट्रेसर में फिटनेस ड्राइव मेक योर मूव विद मैरी कॉम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करना और फिट रहने के लाभों के विषय में बताना था। इस अवसर पर उद्यमिता और सामाजिक कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की 13 महिलाओं को उनके क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया। तरुण सेठ ने एमसी मैरी कॉम को सम्मानित किया।
मैरी कॉम की मणिपुर के एक छोटे से गांव से मुक्केबाजी की दुनिया में एक विश्व आइकॉन बनने तक की प्रेरक यात्रा ने उन्हें प्रेरणा का स्रोत बना दिया। कार्यक्रम में रॉक बैंड ने भी प्रस्तुति दी। जिन महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें आयकर विभाग की अपर आयुक्त अमनप्रीत कौर, वाणिज्य मंत्रालय की स्टार्ट अप इंडिया हेड आस्था ग्रोवर, उद्यमी आंचल सैनी, रिद्धिमा अरोड़ा, दीया साहनी, डॉ. पायल कनोडिया, डॉ. सपना राकेश, रानी गर्ग, किरन बिष्ट, रचना गुप्ता, गायत्री सुब्रमण्यम, गरिमा धमीजा, लेखक परोमा भट्टाचार्य शामिल रहीं।