फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Make Census 2027 a success by participating in self-enumeration: ADC

स्व-गणना में भाग लेकर जनगणना 2027 को सफल बनाएं : एडीसी

Wed, 29 Apr 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Make Census 2027 a success by participating in self-enumeration: ADC
स्व-गणना के लिए केवल दो दिन शेष, 30 अप्रैल तक भरें अपनी जानकारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया के लिए अब केवल दो दिन शेष हैं। एडीसी सोनू भट्ट ने नागरिकों से अपील की है कि वे 30 अप्रैल तक स्व-गणना में अवश्य भाग लें और अपनी जानकारी स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाएं।

एडीसी ने कहा कि स्व-गणना की अंतिम तिथि नजदीक है और अब इसमें केवल दो दिन बाकी हैं, इसलिए सभी परिवार समय रहते इस सुविधा का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्व-गणना से नागरिक घर बैठे अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं, जिससे जनगणना का कार्य सरल, पारदर्शी और अधिक प्रभावी बनता है। एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि नागरिक स्व-गणना के लिए आधिकारिक पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। वहां मोबाइल नंबर के माध्यम से ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद लॉगिन किया जा सकेगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
विज्ञापन


स्व-गणना के लिए सबसे पहले पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपना राज्य चुनें और वेरिफिकेशन कोड भरें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन विकल्प में घर के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें। एक मोबाइल नंबर से एक ही घर का पंजीकरण होगा। आगे भाषा विकल्प में 16 भाषाओं में से अपनी भाषा चुनें और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके बाद अपना जिला व शहर का नाम दर्ज करें और मैप पर दिख रहे लाल मार्कर को अपने घर की सटीक लोकेशन पर सेट करें। साथ ही परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाले मुख्य अनाज और मोबाइल नंबर भी दर्ज करना जरूरी होगा। सभी जानकारी भरने के बाद डाटा को ध्यान से जांच लें और फिर सबमिट करें। सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी दिखाई देगी। इसका स्क्रीनशॉट या फोटो लेकर सुरक्षित रखें। एडीसी ने बताया कि जनगणना दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण में 1 मई से 30 मई 2026 तक मकान सूचीकरण का कार्य किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में 9 से 28 फरवरी 2027 तक जनगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed