{"_id":"6581f2fcb3c97de09908cf60","slug":"major-fire-breaks-out-in-vishal-mega-mart-showroom-of-badshahpur-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-21468-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बादशाहपुर के विशाल मेगा मार्ट शोरूम में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बादशाहपुर के विशाल मेगा मार्ट शोरूम में लगी भीषण आग
विज्ञापन
-
- 2
-
Link Copied
बादशाहपुर के विशाल मेगा मार्ट शोरूम में लगी भीषण आग
- दमकल की 12 गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बादशाहपुर में सोहना रोड पर स्थित विशाल मेगा मार्ट शोरूम में मंगलवार सुबह आग लग गयी। आग इतनी भीषण थी कि दमकल की 12 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए दो घंटे मशक्कत करनी पड़ी। दमकल की गाड़ियों के पहुंचने से पहले आसपास के दुकानदारों ने ट्यूबवैल व बाल्टियों से पानी डालनकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मार्ट के सामने ही बिजली की लाइन है।
बादशाहपुर में सोहना रोड हाइवे पर विशाल मेगा मार्ट के नाम से चार मंजिला शोरूम बना हुआ है। यह शोरूम मंगलवार सुबह 8.30 बजे तक बंद था। आसपास रहने वाले लोग सुबह जब घूमने आए तो देखा कि शोरूम से धुआं निकल रहा था। इस पर लोगों ने आसपास के दुकानदारों व शोरूम की बिल्डिंग मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी। साथ ही लोगों ने दमकल विभाग को भी आग लगने की सूचना दी। अधिकारियों की मानें तो लगातार कई फोन आने लगे, जिसके बाद जिले के अलग-अलग दमकल केंद्रों से गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। वहीं दमकल की गाड़ियों में पानी खत्म होने के बाद पास ही बने एरिया मॉल से पानी को रीफिल करके वापस भेजा गया। जिसके कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों की मानें तो आग के कारण मॉल में रखे कपड़े व घरेलू सामान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। शोरूम के बाहर ही ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। इसके अलावा कई बिजली की तार भी यहां से निकली हुई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन्हीं बिजली की तारों व ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। आग लगने का सही कारण जांच के बाद ही सामने आ पाएगा।