फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Main accused girl arrested in honeytrap fraud case

हनीट्रैप में फंसाकर ठगी मामले में मुख्य आरोपी युवती गिरफ्तार

Sat, 11 Jun 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Main accused girl arrested in honeytrap fraud case
गुरुग्राम। युवक को हनीट्रैप में फंसाकर ठगी के मामले में फरार चल रही एक युवती को गुरुग्राम पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पूरे मामले में अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सभी आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस ने युवती के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल, सोने की चेन, सिम कार्ड और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

मूल रूप से करनाल निवासी और फिलहाल राजीव नगर, गुरुग्राम में रह रहे एसी मैकेनिक ने शिकायत दी थी कि सोशल मीडिया के जरिए वह जयपुर निवासी नीलम उर्फ तन्नू शर्मा नाम की एक युवती के संपर्क में आया, जिसने 5 जून को उसे सेक्टर-29 इलाके के एक होटल में बुलाया। वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उसे नीलम के साथ शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर किया और इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद उन्होंने युवक को ब्लैकमेल करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपी इतने पर ही नहीं माने वे पीड़ित को गाड़ी में बैठाकर नारनौल के जंगलों में ले गए और मारपीट करने के बाद एक स्थानीय होटल में ले गए। वहां आरोपी उस पर नजर बनाए हुए थे लेकिन इसी बीच मौका पाकर वह भाग निकला। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पैसों के लिए उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। युवती खुद को इवेंट कंपनी की अधिकारी बताती थीं।
विज्ञापन

चार आरोपी हो चुके थे गिरफ्तार
सेक्टर 29 थाना पुलिस युवक को हनीट्रैप में फंसा कर लूटपाट, मारपीट व ब्लैकमेल करने के मामले में इससे पहले अक्षय भट्ट निवासी फागी जयपुर, आशीष उर्फ आसु निवासी सुरानी, अटेली (महेंद्रगढ़), नितिन निवासी खोल, अटेली (महेंद्रगढ़) व दिनेश चौधरी निवासी हरीवल्लभपुर, जयपुर को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed