फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Main accused confessed the crime, reached jail

मुख्य आरोपियों ने कबूला जुर्म, पहुंचे जेल

Wed, 23 Jun 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Main accused confessed the crime, reached jail
गुरुग्राम। प्रेम प्रसंग में युवक की हुई हत्या के मामले में किशोरी के पिता मान सिंह व बुआ के लड़के वरुण ने जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडा और कार भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां पर उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया गया है। हत्या के दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सेक्टर-40 थाना क्षेत्र में गांव नाहरपुर रूपा निवासी कमलेश ने पुलिस को बताया कि उसके पांच बच्चे हैं। जिसमें तीन लड़कियां व दो बेटे हैं। बड़े लड़के का नाम नरेंद्र उर्फ नितिन है, जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष है। छोटे बेटे का नाम कृष है, जिसकी उम्र करीब 13 साल है। बड़ा लड़का नरेंद्र पढ़ता है।
विज्ञापन

रविवार को किशोरी के बुआ के लड़के वरुण नेे बड़े लड़के नितिन को फोन करके ग्रीन वुड सिटी सेक्टर-45 बुलाया। जहां पर विनयपाल, मानसिंह, बोधन व वरुण व सात से आठ अन्य व्यक्तियों ने मिलकर उनके लड़के नरेन्द्र के साथ मारपीट की। जिसकी निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में विनयपाल, मानसिंह, बोधन, वरुण व अन्य सात से आठ साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed