फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Looted the family unconscious

Gurugram News: परिवार को बेहोश कर लूट

Fri, 17 Mar 2023 11:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Looted the family unconscious
पुलिस कार्यालय से 100 कदमों की दूरी पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन




घर में 5 लोग मिले बेहोश, शिवाजी नगर थाना पुलिस मौके पर जांच में जुटी





अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम । साइबर सिटी में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि पुलिस आयुक्त कार्यालय से सो कदम की दूरी पर ही वारदात को अंजाम दे डाला। वीआईपी इलाका कहे जाने वाले शिवाजी नगर क्षेत्र में एक परिवार के 5 लोग भी बेहोसी की हालत में मिले जिनको उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है । पुलिस को परिवार वालों के होश में आने के साथ ही जयपुर से लौट रहे उनके बेटे का गुरुग्राम पहुंचने का इंतजार है ।

शिवाजी नगर थाना पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि बदमाशों ने एक परिवार के 5 लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है ।
विज्ञापन



पुलिस मौके पर पहुंची और घर में बेसुध पड़े लोगों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यहां किस तरह की वारदात हुई है। घर में तोड़फोड़ देखने के बाद लूट की वारदात लग रही है लेकिन अभी यह स्थिति संदेह जनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस के मुताबिक, एडवोकेट महेश राघव का अपना कारोबार है और वह पुलिस आयुक्त कार्यालय के सामने गली में रहते हैं। शुक्रवार शाम को कुछ लोग उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन उनका फोन नहीं उठा रहा था। घर में मौजूद नौकरों को भी कई बार फोन किया गया लेकिन किसी का भी फोन नहीं उठा। इस पर फोन करने वाले परिचित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। शिवाजी नगर थाना पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पाया कि घर में एकदम दंपति समेत घर के नौकर बेहोश पड़े हुए हैं। घर का दरवाजा का अन्य सामान टूटे हुए हैं। इसमें पुलिस ने घर में बेहोश पड़े लोगों को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया और सीन ऑफ क्राइम टीम समेत डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलवाया। प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया कि घर से सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी गायब है। ऐसे में माना जा रहा है कि घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है और इसमें घर के किसी नौकर के शामिल होने की संभावना है। प्रारंभिक दृष्टया माना जा रहा है कि घर के किसी नौकर ने वारदात को अंजाम देने के लिए सभी लोगों को खाने में कोई बेहोशी का पदार्थ मिलाकर दे दिया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। शिवाजी नगर थाना पुलिस का कहना है कि अभी पूरी स्थिति संदेह जनक है। लूट हुई है या नहीं यह कहना अभी मुश्किल है। परिजनों के होश में आने के बाद ही कुछ पता लग पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed