फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   loot with women

कार में महिला के साथ छेड़छाड़, मोबाइल-चाबी छीनकर फरार

Sun, 26 May 2019 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
loot with women
कार में महिला से छेड़छाड़, मोबाइल-चाबी छीनकर फरार
विज्ञापन

गुरुग्राम। सोहना ढाणी मोड़ के पास कार में बैठे दंपति के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीनकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने दो युवकों को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी तक फरार है जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक दमदमा निवासी दंपति शनिवार को गुरुग्राम-सोहना मार्ग पर सोहना ढाणी मोड़ के पास कार में बैठकर बात कर रहे थे। उसी वक्त भिवानी के तलवानी गांव निवासी प्रेम व देवीलाल कॉलोनी निवासी युवक खजान पहुंचे। युवकों ने कार में बैठे दंपति पर फब्तियां कसनी शुरू कर दी। शुरू में अनदेखा करने के बाद जब महिला ने विरोध जताया तो युवकों ने कार के पास आकर उसके साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख आरोपी महिला का मोबाइल व कार की चाबी झपटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed