{"_id":"5f3187d28ebc3e3cbe1c31f5","slug":"loot-with-old-couple-in-gurugram-gurgaon-news-noi5290281129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग दंपती समेत घरेलू सहायिका को हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग दंपती समेत घरेलू सहायिका को हथियारबंद बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। शहर के पॉश क्षेत्र डीएलएफ फेज-3 में तीन हथियारबंद बदमाशों ने घरेलू सहायिका समेत घर पर मौजूद बुजुर्ग दंपती को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश कर गए और तीनों को हथियार की नोक पर एक कमरे में ले गए थे। करीब पौने घंटे तक घर की तलाशी ली और 30 हजार रुपये नकद व जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। सोमवार दिनदहाड़े हुई वारदात से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
दिल्ली के सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त अध्यापक आरके मेहता (77) अपनी पत्नी सुभाष रानी व घरेलू सहायिका के साथ सोमवार को डीएलएफ फेज-3 एस ब्लॉक स्थित घर पर मौजूद थे। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तीन हथियारबंद बदमाश आए जिन्होंने दरवाजे को जोर से धक्का मारा। दरवाजे की कुंडी टूट गई जिसके बाद तीनों घर के अंदर प्रवेश कर गए। घर पर मौजूद बुजुर्ग दंपती अभी कुछ समझ पाता कि एक बदमाश ने आर के मेहता को पिस्तौल की नोक पर ले लिया। सभी को डराकर एक कमरे में बंद कर दिया और मोबाइल भी छीन लिए। इसके साथ ही उन्होंने घर की तलाशी लेनी शुरू कर दी। बदमाशों ने घर पर रखे 30 हजार रुपये नकद व जेवरात लूट लिए और फरार हो गए।
तीनों आरोपियों ने मास्क लगाए थे
बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने मास्क लगाए हुए थे। आरोपी सफेद रंग की इको गाड़ी में आए थे। वारदात की सूचना मिलते ही थाना पुलिस, अपराध शाखा समेत सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्त मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी। देर शाम शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सेक्टर-40 में भी हुई थी घटना
22 जुलाई को सेक्टर-40 में इस तरह की घटना हुई थी। दोपहर को हुई घटना के दौरान घर पर बुजुर्ग दंपती मौजूद थे। तीन हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजा तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। हथियार के बल पर 35 हजार रुपये नकद व लाखों रुपये के गहने लूटकर फरार हो गए थे।