फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   loot attempt with NRI

सड़क किनारे खड़े एनआरआई से बैग छीनकर युवक फरार

Sat, 31 Aug 2019 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
loot attempt with NRI
गुरुग्राम। सिंगापुर से मीटिंग के लिए गुरुग्राम आए एनआरआई का बैग एक व्यक्ति छीनकर फरार हो गया। व्यक्ति सड़क के किनारे खड़े होकर कैब का इंतजार कर रहा था। आरोपी उससे बात करने के बहाने खड़ा हुआ था। शिकायत मिलते ही सेक्टर-50 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहायक उप निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर निवासी पोह वी कैत ने कहा कि वह सेक्टर-49 स्थित टैच पार्क में एक आईटी कंपनी में मीटिंग के लिए 27 अगस्त से दिल्ली में आए हुए हैं और एयरपोर्ट के पास ही होटल में रुके हुए हैं। 28 व 29 अगस्त को उनकी लगातार दोनों दिन गुरुग्राम में मीटिंग थी। 29 अगस्त को मीटिंग के बाद वह खाना खाने ओमेक्स मॉल स्थित हल्दीराम में गए थे। खाना खाने के बाद रात करीब 9 बजे उन्होंने दिल्ली जाने के लिए कैब बुक की। जब तक कैब आती तब तक वह रोड किनारे खड़े होकर सिगरेट पीने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक युवक आया और उनसे बात करने लगा। अचानक वह पीड़ित का बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में 3 हजार यूएस डॉलर, आईपैड, मोबाइल सहित अन्य जरूरी सामान था। घटना के बाद वह रात को दिल्ली अपने होटल में चले गए। अगले दिन सुबह उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी प्रबंधन को दी। इस पर वह कंपनी प्रबंधन के साथ सेक्टर-50 थाने जाकर इसकी शिकायत देकर आए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed