फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Lok Sabha Speaker Birla will inaugurate the conference

Gurugram News: लोकसभा अध्यक्ष बिरला करेंगे सम्मेलन की शुरुआत

Sat, 28 Jun 2025 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Birla will inaugurate the conference
राष्ट्रीय स्तर पर नगर निकायों के अध्यक्षों का होगा दो दिवसीय सम्मेलन
विज्ञापन





अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम के मानेसर स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 3 जुलाई तथा 4 जुलाई को शहरी स्थानीय निकायों की ''''सांविधानिक लोकतंत्र और राष्ट्र निर्माण में भूमिका'''' विषय पर होने वाले सम्मेलन में राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के शहरी स्थानीय निकायों के अध्यक्ष शिरकत करेंगे। दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
इस दौरान हरियाणा विधानसभा के स्पीकर हरविंद्र कल्याण, लोकसभा के महासचिव उत्तपल कुमार सिंह भी मौजूद रहेंगे। उद्घाटन सत्र में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सम्मेलन में देशभर से नगर निगमों के मेयर, आयुक्त एवं अन्य प्रतिनिधि भाग लेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य शहरी प्रशासन को अधिक प्रभावी, समावेशी और नवाचारोन्मुख बनाना है, जिससे ''''विकसित भारत 2047'''' के लक्ष्य को साकार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सत्र के पहले दिन के कार्यक्रम में देश के प्रमुख नगरों- भुवनेश्वर, कोयंबटूर, इंदौर, लखनऊ, पुणे, सूरत और विशाखापट्टनम द्वारा अपनाई गई सर्वश्रेष्ठ कार्यप्रणालियों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


इसी प्रकार 4 जुलाई के सत्र में उपविषयों पर समूह प्रस्तुतियां, लोकसभा अध्यक्ष के साथ अनौपचारिक संवाद और एक समापन सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, माननीय राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा शिरकत करेंगे। यह सम्मेलन न केवल शहरी प्रशासन के भविष्य की दिशा तय करेगा, बल्कि भारत के लोकतांत्रिक और विकासात्मक मार्ग को भी सशक्त बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed