फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Little guests came in the form of Kanhaiya and Radha on Janmashtami

Gurugram News: जन्माष्टमी पर कन्हैया और राधा के रूप में आए नन्हे मेहमान

Sun, 17 Aug 2025 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 07:07 PM IST
विज्ञापन
Little guests came in the form of Kanhaiya and Radha on Janmashtami
विज्ञापन


जिले में गुंजी किलकारियां, 21 शिशुओं का हुआ जन्म



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। फर्रुखनगर और गुरुग्राम के कई परिवारों के लिए जन्माष्टमी का पर्व खुशियों का अनमोल तोहफा भी लेकर आया। इस दिन गुरुग्राम में 19, फर्रुखनगर में दो और पटौदी में एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया। इन नन्हे मेहमानों के आगमन से परिवारों की खुशियां दोगुनी हो गई और अस्पतालों में हर्षोल्लास का माहौल देखने को मिला।

फर्रुखनगर के अस्पताल में फाजिलपुर बादली निवासी कुषमा ने बालक को जन्म दिया। बालक को परिजन कन्हैया, कृष्ण और कान्हा कहकर पुकारते हुए बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, वार्ड-5 फर्रुखनगर निवासी रेणु ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में कन्या को जन्म दिया, जिसे परिजन राधा रानी के नाम से संबोधित कर रहे हैं। इस विशेष संयोग से परिवारों और परिजनों में हर्षोल्लास का माहौल है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ पटौदी के नागरिक अस्पताल में लक्ष्मी ने पहली संतान के रूप में कन्या को जन्म दिया। बिनौला की निवासी लक्ष्मी कन्या को राधा का रूप मानकर खुशी मना रही हैं। नागरिक अस्पताल की एसएमओ डॉ. नीरु यादव के अनुसार जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article