फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   liqure shop near society gate, residents protest

सोसाइटी के गेट के पास शराब के ठेके का विरोध

Wed, 12 Aug 2020 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
liqure shop near society gate, residents protest
गुरुग्राम। सेक्टर-77 पाल्म हाइट्स व पाल्म हिल्स सोसाइटी के मुख्य गेट के पास शराब का ठेका खुल गया। इसको लेकर स्थानीय निवासियों ने नाराजगी जाहिर की है। लोगों का कहना है कि पहले ही यहां स्ट्रीट लाइट सही नहीं होने से शाम के समय निकलना मुश्किल होता है, ऐसे में अब महिलाओं का घर से बाहर निकलना और अधिक मुश्किल हो जाएगा। लोगों ने ठेका हटवाने और सड़क पर लाइटें लगवाने की मांग नगर निगम समेत जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अभिषेक, अमिताभ सिंह आदि ने बताया कि जिस स्थान पर यह शराब का ठेका खुला है, वहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर बस स्टॉप है। यहां से बच्चे व महिलाएं बस व कैब के जरिए अपने गंतव्य पर जाते हैं। यहां शराब का ठेका खुलने से करीब 1 हजार परिवार प्रभावित हो गए है। सबसे अधिक दिक्कत रात को आने वाले लोगों खासतौर पर महिलाओं को हो रही है। यहां कई लोग शराब पीकर हंगामा व अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। सोसाइटी से साउदर्न पेरिफेरल रोड (एसपीआर) की तरफ जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। ऐसे में हादसा होने का भी डर बना हुआ है। यहां रहने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इस संदर्भ में लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए शिकायत दी है। हालांकि इस पर नगर निगम के अधिकारियों ने जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed