{"_id":"66afd61c429d8dce430e00b4","slug":"liquor-being-taken-from-punjab-to-bihar-caught-three-arrested-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-36327-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पंजाब से बिहार ले जाई जा रही शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पंजाब से बिहार ले जाई जा रही शराब पकड़ी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक से 295 पेटी बरामद, पुलिस को चकमा देने के लिए ऊपर भर रखे थे पंखे
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम ने पंजाब से हरियाणा व यूपी के रास्ते बिहार ले जाई जा रही अवैध शराब की 295 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी चालक सहित दो अन्य को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरी चेन का पता लगाकर अन्य आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। पुलिस ने शराब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इतना ही नहीं पुलिस को चकमा देने के लिए ट्रक में ऊपर पंखे और नीचे शराब की पेटियां मिली।
एएसआई सोमबीर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि केएमपी पर एक ट्रक में शराब भरी है। इस सूचना के बाद पचगांव चौक के नजदीक वैष्णो ढाबे के पास सड़क पर एक ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें शराब भरी मिली। पुलिस ने तलाशी के बाद उसमें से 295 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की। वहीं ट्रक के चालक सुदेश निवासी उत्तरप्रदेश ने बताया कि वह इस शराब को पटना ले जा रहा था। इससे पहले ट्रक चालक सुदेश ने अपनी गाड़ी में बजाज कंपनी के पंखे भरे हुए बताए थे। जब तलाशी ली तो अवैध शराब का खुलासा हुआ। यही नहीं ड्राइवर ने बताया कि गाड़ी मालिक सोनू व अनिल मेरी गाड़ी के साथ साथ एक अन्य कार में चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बिल्टी आदि में फर्जीवाड़ा कर उस पर बजाज फेन लिखवाया हुआ था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।