{"_id":"6a2d40ad1b5eb34d620e2bf4","slug":"lesson-plans-and-mid-day-meals-will-be-inspected-every-week-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91258-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: हर हफ्ते होगी लेसन प्लान और मिड डे मील की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: हर हफ्ते होगी लेसन प्लान और मिड डे मील की जांच
विज्ञापन
गुणवत्ता सुधारने के लिए शिक्षा विभाग ने बढ़ाई निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए अब हर सप्ताह स्कूलों में लेसन प्लान, मिड डे मील, विद्यार्थियों की उपस्थिति समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच होगी। विभाग के निर्देशानुसार, जिला स्तर के अधिकारी और संबंधित टीमें स्कूलों का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान कक्षा-शिक्षण गुणवत्ता, विद्यार्थियों की उपस्थिति, डिजिटल बोर्ड, स्मार्ट क्लास और स्कूलों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। विभाग का उद्देश्य स्कूल रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर कमियों को दूर करने के लिए जरूरी कदम उठाना है।
शिक्षा विभाग का कहना है कि नियमित निरीक्षण से स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था मजबूत होगी और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा। अधिकारियों को निरीक्षण के बाद रिपोर्ट तैयार कर सुधार के लिए जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।