{"_id":"68f143c0f316cb106d0b0d7f","slug":"lakshita-will-represent-haryana-in-the-all-india-national-shooting-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-69911-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ऑल इंडिया नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी लक्षिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ऑल इंडिया नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी लक्षिता
विज्ञापन
दिसंबर में भोपाल में आयोजित होगा टूर्नामेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले की लक्षिता ने अपने कौशल व मेहनत के दम पर नॉर्थ जोन नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 347 का उच्च स्कोर प्राप्त कर ऑल इंडिया नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में जगह पक्की कर ली है। यह टूर्नामेंट दिसंबर में भोपाल में आयोजित होगा, जहां लक्षिता हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगी।
द्रोणाचार्य कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. पुष्पा अंतिल ने बताया कि लक्षिता का प्रदर्शन बेहद प्रेरणादायक है। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति आकर्षण का परिणाम है। हम सभी को उन पर गर्व है और उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुनील ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि लक्षिता ने न केवल अपने प्रदर्शन से बल्कि अनुशासन से भी सभी का ध्यान आकर्षित किया है। उनकी सफलता भविष्य के खेलों के लिए प्रेरणा है। हम पूरी टीम के साथ उनकी सफलता की कामना करते हैं। लक्षिता ने अपने परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे परिवार ने हमेशा मेरा समर्थन किया है और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।