{"_id":"6a109e62f50728395e0605a2","slug":"lack-of-coordination-between-departments-worsens-water-crisis-in-farrukhnagar-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88890-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: विभागों के तालमेल के अभाव में बढ़ा फर्रुखनगर में जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: विभागों के तालमेल के अभाव में बढ़ा फर्रुखनगर में जल संकट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। स्थानीय जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग और बिजली वितरण निगम के बीच तालमेल न होने के कारण कस्बे में जल संकट गहराता जा रहा है। चांदनगर रोड स्थित वाटर सप्लाई डिग का बिजली कनेक्शन करीब एक साल पहले सीटी फीडर से था। ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे ठीक करने की बजाय बिजली विभाग ने कनेक्शन गुगाना फीडर से जोड़ दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि जब वाटर सप्लाई के लिए बिजली आती है तो सीटी की बिजली गुल हो जाती है और जब सीटी की आती है तो गुगाना फीडर की लाइट काट दी जाती है ।
इस व्यवस्था से लोगों को एक तरफ पेयजल की किल्लत झेलनी पड़ रही है तो दूसरी तरफ बिजली कटौती की समस्या बढ़ गई है। सुबह-शाम पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से घरों में पानी की कमी हो गई है।
जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कनेक्शन को दोबारा सीटी फीडर से जोड़ने के लिए कई बार लिखित और मौखिक शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों विभाग आपसी समन्वय बनाकर जल्द समाधान निकालें, ताकि लोगों को पेयजल और बिजली दोनों की सुविधा मिल सके।