{"_id":"68dbd3de30779f6c8005ac81","slug":"krishan-and-lakshya-to-showcase-their-punching-power-at-the-chennai-federation-gurgaon-news-c-24-1-grg1016-68634-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कृष्ण और लक्ष्य चेन्नई फेडरेशन में दिखाएंगे मुक्कों की ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कृष्ण और लक्ष्य चेन्नई फेडरेशन में दिखाएंगे मुक्कों की ताकत
विज्ञापन
चेन्नई बॉक्सिंग फेडरेशन कप में 50 और 90 किलो भार वर्ग में लेंगे हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम के मुक्केबाज अपनी हिम्मत और खेल प्रतिभा से लगातार देशभर में पहचान बना रहे हैं। अब जिले के दो होनहार खिलाड़ी कृष्ण ठाकरान और लक्ष्य राठी सात अक्तूबर से चेन्नई में अपने मुक्कों की ताकत दिखाएंगे। 50 किलो भार वर्ग में कृष्ण ठाकरान और 90 किलो भार वर्ग में लक्ष्य राठी बॉक्सिंग फेडरेशन कप में हिस्सा लेने चेन्नई पहुंच गए हैं।
यह प्रतियोगिता न केवल राष्ट्रीय स्तर पर अहम है, बल्कि खिलाड़ियों की आगामी अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कृष्ण अपनी फुर्ती और तेज पंचों के लिए जाने जाते हैं। वहीं, लक्ष्य राठी अपने दमदार मुक्कों और ताकतवर खेल शैली से विरोधियों पर भारी पड़ते हैं। प्रशिक्षक का कहना है कि दोनों खिलाड़ी लबें समय से कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ तैयारी कर रहे हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह दोनों इस बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन कर अपने शहर और प्रदेश के लिए जरूर पदक जीत कर लाएंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -
चेन्नई में होने वाला यह फेडरेशन कप मेरे लिए बड़ा मौका है। मैं इसके लिए पूरी तरह से फिट हूं और उम्मीद करता हूं कि वहां अच्छा प्रदर्शन कर अपने जिले और प्रदेश के लिए पदक जीत कर लाऊ। - कृष्ण ठाकरान, खिलाड़ी
विज्ञापन
इस प्रतियोगिता के लिए मैं बेहद उत्साहित हूं। मैंने इस प्रतियोगिता के लिए बहुत मेहनत की है। मेरा केवल एक ही लक्ष्य है कि मुझे किसी भी हालत में जीतकर ही आना है। - लक्ष्य राठी, खिलाड़ी