फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Kanha's court is decked up.

Gurugram News: सज गए कान्हा के दरबार

Sun, 30 Aug 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Kanha's court is decked up.
शहर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, इस्कॉन और आर्य समाज के कार्यक्रम शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम शुरू हो गई है, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस वर्ष 4 सितंबर को मुख्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शहर के सभी प्रमुख मंदिरों में चल रही हैं। इस बार मंदिरों में भव्य झांकियां, मनमोहक भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण का विशेष अभिषेक मुख्य आकर्षण होंगे। वहीं, इस्कॉन समूह ने अभी से विभिन्न सोसाइटियों में प्री-जन्माष्टमी उत्सव की शुरुआत कर दी है, जिससे पूरा शहर कृष्णमय हो गया है। सेक्टर-4, 15, 31, सदर बाजार और सोहना रोड सहित कई इलाकों के मंदिरों को वृंदावन के कलाकारों द्वारा भव्य फूल बंगलों और झूलन से सजाया जा रहा है। शाम होते ही मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अमृत वर्षा शुरू हो जाएगी। सेक्टर-4 श्री कृष्ण मंदिर के पुजारी अतुल तिवारी ने बताया कि मंदिर में फूल बंगला, झूलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

ध्रुव शर्मा बांधेंगे भजन संध्या में समां
वृंदावन चंद्राेदय मंदिर की ओर से दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर स्थित द निकुंज बैंक्वेट हॉल में गायकों ध्रुव शर्मा और स्वराश्री की भजन संध्या का आयोजन 3 सितंबर को शाम 6.30 बजे से होगी। रात 10 बजे से सेक्टर-43 स्थित वृंदावन चंद्रोदय मंदिर की ओर से यहां श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। अभिषेक, आरती और प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


विशेष महिला सम्मेलन का होगा आयोजन

आर्य केंद्रीय सभा के तत्वावधान में विभिन्न आर्य समाजों, आर्य शिक्षण संस्थाओं और आर्य वीर दल के सहयोग से आर्य समाज सेक्टर-7 एक्सटेंशन द्वारा रविवार से 4 सितंबर तक वेद प्रचार सप्ताह, श्रावणी पर्व और श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जा रहा है। आर्य समाज के प्रतिनिधि सतीश पुल्यानी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को सामूहिक प्रभातफेरी से हुई। समाजसेवी प्रमोद सलूजा ओम ध्वज दिखाकर रवाना किया। 2 सितंबर तक प्रतिदिन यहां यज्ञ, भजन और प्रवचन आयोजित होंगे। वहीं, भजन एवं प्रवचन की सभा होगी। 3 सितंबर को सुबह यज्ञ व प्रवचन के बाद शाम में विशेष महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विशेष यज्ञ, भजन और प्रवचन द्वारा योगीराज श्री कृष्ण के जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन अभिषेक का होगा आयोजन
सेक्टर-45 इस्कॉन राधा गोपीनाथ मंदिर में 4 सितंबर को सुबह 4.30 बजे से जन्माष्टमी कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। मंदिर प्रमुख अच्युत हरिदास ने बताया कि 4.30 बजे मंगला आरती के साथ जन्माष्टमी का कार्यक्रम शुरू होगा। सुबह 8 बजे कृष्ण कथा, 12.30 बजे राज भोग आरती, 7 बजे संध्या आरती और 8 बजे के बाद कीर्तन का कार्यक्रम शुरू होगा। रात 11 बजे से अभिषेक 12 बजे महा आरती और इसके 12.30 बजे से प्रसाद वितरण शुरू हो जाएगा। ऑनलाइन अभिषेक का कार्यक्रम 4 बजे से शुरू हो जाएगा।


इस्कॉन का सोसाइटियों में जन्माष्टमी कार्यक्रम शुरू
इस्कॉन मंदिर की ओर से विभिन्न सोसाइटियों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रविवार को सोहना रोड स्थित लार्ड कृष्णा सोसाइटी, सेक्टर-43 और आराध्या होम्स में जन्माष्टमी पर अभिषेक और भजन कीर्तन आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक अमानी अवतार दास ने बताया कि विग्रह प्रभु, मृदुल निताई प्रभु और घनश्याम मुरारी प्रभु ने मिलकर अपनी सेवा प्रदान की। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक किया गया और भगवान को प्रेमपूर्वक छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात सभी भक्तों के लिए प्रेम एवं भक्ति से भरपूर प्रसाद की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed