फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Justice without conscience is just like a machine: Justice Mini Pushkarna

बिना विवेक के न्याय केवल एक मशीन की तरह : जस्टिस मिनी पुष्करना

Sun, 05 Oct 2025 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Justice without conscience is just like a machine: Justice Mini Pushkarna
न्यायविदों के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। विजडम का अर्थ सबके प्रति प्यार और करुणा का भाव है। समाज में एक दूसरे के लिए सम्मान की भावना जरूरी है। उक्त विचार दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायाधीश मिनी पुष्करना ने व्यक्त किए। ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय सम्मेलन के शुभारंभ पर उन्होंने यह बातें कहीं।

दादी प्रकाशमणी सभागार में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए उन्होंने कहा कि न्याय बिना विवेक के एक मशीन की तरह है और विजडम बिना न्याय के दिशा रहित है। न्याय हमें आश्वस्त करता है। महत्वाकांक्षा के साथ जीने का अवसर देता है। न्याय के लिए केवल कानून ही नहीं बल्कि प्यार और करुणा भी जरूरी है लेकिन समय और सभ्यता के अनुसार न्याय बदलता चला गया। न्याय का अर्थ पर्यावरण के साथ संतुलन बनाए रखना है। लॉ का अर्थ किसी को बांधना नहीं बल्कि सामाजिक समरसता बनाए रखना है। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि हमारी संस्कृति में विजडम का स्थान सर्वोपरि रहा है। भारत आध्यात्मिकता में विश्व गुरु है। विवेक का उपयोग अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed