फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Judicial custody of Mahira Homes director Sikandar Chhaukkar extended

Gurugram News: माहिरा होम्स के निदेशक सिकंदर छौक्कर की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Fri, 21 Jun 2024 04:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Judicial custody of Mahira Homes director Sikandar Chhaukkar extended
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में किया गया था गिरफ्तार, अगली सुनवाई चार जुलाई को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सत्र न्यायाधीश सह विशेष न्यायाधीश सुभाष मेहला की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार माहिरा होम्स के निदेशक सिकंदर छौक्कर की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए फिर से बढ़ा दी है। इस मामले में अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी।

सिकंदर छौक्कर पानीपत के समालखा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर के बेटे हैं। इस मामले में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ भी कार्यवाही चल रही है। बीस मई 2024 को धर्म सिंह छौक्कर की अग्रिम जमानत याचिका इस मामले में अदालत से खारिज हो चुकी है। सिकंदर सिंह छौक्कर पर आरोप है कि माहिरा होम्स द्वारा सेक्टर-68 स्थित प्रोजेक्ट में 1497 आवंटियों से करीब 360 करोड़ रुपये एकत्र किए गए, लेकिन कंपनी आवंटियों को उनके फ्लैट का पजेशन देने में फेल साबित हुई। सिकंदर छौक्कर को प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई को गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से पैरवी करने के लिए पेश हुए विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि अभी इस मामले में जांच चल रही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने इस मामले में आरोपी सिकंदर छौक्कर की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed