{"_id":"68bc159c6410bf2c570ab2f1","slug":"jogeshwar-kakkar-has-been-playing-the-role-of-raavan-for-29-years-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-66567-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 29 साल से रावण का किरदार निभा रहे हैं जोगेश्वर कक्कड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 29 साल से रावण का किरदार निभा रहे हैं जोगेश्वर कक्कड़
विज्ञापन
रामलीलाओं के रिहर्सल में जुटे कलाकार, 21 सितंबर से होगा मंचन
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। रात्रि व दिन के समय होने वाली रामलीलाओं को लेकर कलाकारों ने रिहर्सल शुरू कर दी है। चार रात्रि रामलीला व नवाब पटौदी की ओर से संचालित होने वाली दिन की रामलीला का आगामी 21 सितंबर से मंचन होगा।
श्रीराम मंदिर रात्रि आदर्श रामलीला क्लब की रामलीला में पिछले 29 साल से लंरावण का किरदार निभाने वाले जोगेश्वर कुमार कक्कड़ ने बताया कि श्रीराम मंदिर रात्रि आदर्श रामलीला क्लब रामलीला का मंचन पटौदी में 1952 में ब्रहमलीन स्वामी अमरदेव महाराज ने शुरू कराई थी। इससे पहले ये रामलीला पाकिस्तान के मनकेरा में हुआ करती थी एवं भारत विभाजन के बाद स्वामी अमरदेव महाराज पटौदी आए और उन्होंने रामलीला का मंचन शुरू कराया था।
उन्होंने बताया कि रावण के किरदार निभाने से पहले वह आठ वर्ष तक कुंभकर्ण का किरदार निभाते थे और उसके बाद 1996 से लंकापति रावण का किरदार निभाना शुरू किया। जब से लेकर आज तक रावण का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसी रामलीला में श्रीराम का किरदार नेभराज सोनी 23 साल से निभा रहे हैं। श्रीराम का किरदार निभाने वाले रिहर्सल में जुटे नेभराज सोनी ने बताया कि मेरा सौभाग्य है जो श्रीराम का किरदार निभाने का मौका मिल रहा है। वहीं, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले रिंकू वधवा इसी रामलीला में 23 साल से लक्ष्मण बन रहे हैं। वहीं, सीता का किरदार अमित शर्मा पिछले 15 वर्षो से किरदार निभा रहे हैं। लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले जोगेश्वर कुमार कक्कड़ बताते हैं कि रामलीला में सबसे मुश्किल मंचन सीता स्वयंवर व राम विवाह को होता है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
श्री दुर्गा रामलीला कमेटी के कलाकार रिहर्सल में जुटे
गुरुग्राम। जैकबपुरा स्थित श्री दुर्गा रामलीला कमेटी ने इस वर्ष भी भव्य रामलीला के मंचन की तैयारी शुरू कर दी है। अपनी स्थापना के 59 वर्ष पूरे कर यह रामलीला अपने 60वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। रामलीला का मंचन 20 सितंबर से जैकबपुरा मैदान में शुरू होगा। रामलीला की तैयारियों में कमेटी के साथ-साथ कलाकार भी पूरी लगन से जुटे हुए हैं। पात्रों द्वारा संवाद, संगीत और अभिनय का रिहर्सल किया जा रहा है। श्री दुर्गा रामलीला कमेटी के प्रधान लवली सलूजा, चेयरमैन बनवारी लाल सैनी और सचिव अशोक प्रजापति ने बताया कि इस बार न केवल मंच की साज-सज्जा और लाइटिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि एक बेहतर अनुभव दिया जा सके। उन्होंने कलाकारों को तामसी भोजन का त्याग करने और जमीन पर सोने जैसे नियमों का पालन करने की सलाह दी, ताकि वे अपने पात्रों में पूरी तरह से ढल सकें। इस दौरान कमेटी के सभी सदस्य और कलाकार मौजूद रहे। ब्यूरो