फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   JJP has an army of strong workers: Ajay Chautala

जेजेपी के पास मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज: अजय चौटाला

Tue, 09 Jul 2024 04:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
JJP has an army of strong workers: Ajay Chautala
जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को पूर्व डिप्टी सीएम ने भी संबोधित किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि जेजेपी कार्यकर्ता बदलाव का संकल्प लेकर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरें। उन्होंने कहा कि जेजेपी के पास मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज है। हमारे कार्यकर्ता प्रदेश में बदलाव लाने की पूरी क्षमता रखते हैं और अगले 100 दिन कार्यकर्ताओं द्वारा की गई मेहनत जरूर रंग लाएगी। चौटाला सोमवार को गुरुग्राम में जेजेपी के जिला स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
अजय चौटाला ने जेजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल अनेक बार विपरीत परिस्थितियों का सामना करते हुए बदलाव लेकर आए थे, उसी तरह जेजेपी मजबूती से अपने कार्यकर्ताओं के साथ आगे बढ़ेगी और निर्णायक बदलाव लेकर आएगी।
विज्ञापन


पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आह्वान किया कि जेजेपी कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान को गति दें। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा व कांग्रेस की गलत नीतियों को उजागर करते हुए उनकी पोल खोले और जेजेपी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को विरोधियों के दुष्प्रचार का मजबूती के साथ जवाब देने होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता दिन-रात एक करते हुए संगठन मजबूती के लिए काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि गांवों-शहरों में जेजेपी कार्यकर्ता ना केवल संगठन मजबूती पर काम करेंगे बल्कि पलटू प्रदेश सरकार और कांग्रेस के खिलाफ पोल खोलो अभियान भी चलाएं। पिछले दिनों राज्य सरकार ने कई फैसलों पर यू-टर्न लेकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की है। कार्यकर्ता सम्मेलन में पिछले लोकसभा चुनाव की समीक्षा की गई और संगठन नवनिर्माण को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा ने सभी से अनुशासित ढंग से पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने को कहा। इस अवसर पर गंगाराम, दिनेश डागर, दलवीर धनकर, ऋषिराज राणा, सुखविंदर राठी, सुरेंद्र ठाकरान, दीपचंद चेयरमैन, हेमलता यादव,अशोक चंदू व सुरेंद्र जांगड़ा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed