{"_id":"61437b1b73d1750d2a5223f4","slug":"jewar-airport-will-be-connected-with-delhi-mumbai-expressway-rs-2100-crore-will-be-spent-six-lane-highway-will-be-constructed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा जेवर एयरपोर्ट, 2100 करोड़ रुपये होंगे खर्च, छह लेन हाईवे का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा जेवर एयरपोर्ट, 2100 करोड़ रुपये होंगे खर्च, छह लेन हाईवे का होगा निर्माण
Thu, 16 Sep 2021 10:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:42 PM IST
सार
जेवर एयरपोर्ट को डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास के जरिये दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए करीब 2100 करोड़ रुपये की लागत से 6 लेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा, जिसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। इसके जरिये हरियाणा के लोगों की जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बारे में जानकारी लेते हुए नितिन गडकरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से 53 हजार करोड़ रुपये की लागत से करीब 15 परियोजनाओं पर काम चल रहा है, जिसमें से 14 पर काम शुरू हो गया है। एक परियोजना पर दिल्ली के सीएम व उपराज्यपाल के साथ बैठक होने वाली है। इसमें से 4 किलोमीटर की एक टनल भी बनाई जाएगी, जिसके बनने के बाद प्रदूषण व जाम से निजात मिलेगी। उक्त बातें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहीं।
वह सोहना के लोहटकी में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने जेवर एयरपोर्ट को भी प्राथमिकता देते हुए कहा कि फरीदाबाद को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है और सभी काम इसी साल शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट को डीएनडी-फरीदाबाद-बल्लभगढ़ बाईपास के जरिये दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।
इसके लिए करीब 2100 करोड़ रुपये की लागत से 6 लेन हाईवे का निर्माण किया जाएगा, जिसकी डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। इसके जरिये हरियाणा के लोगों की जेवर एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनका दिल्ली से जयपुर तक इलेक्ट्रिक रोड बनाने का सपना है, जिस पर ट्रेन की पटरी की तरह इलेक्ट्रिक केबल के जरिये बसें व अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल चलाए जा सकें।
विज्ञापन
दिल्ली की सीमा से बाहर ही निकल रहे 70 फीसदी कमर्शियल वाहन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या काफी गंभीर थी, जिसे ईस्टर्न व वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के जरिश काफी हद तक कम किया गया है। हरियाणा, राजस्थान, पंजाब से प्रतिदिन दिल्ली के अंदर साढ़े 5 लाख वाहन आ रहे थे, जिसमें से 70 फीसदी वाहन कमर्शियल होते थे। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे बनने से करीब 1 लाख वाहन दिल्ली की सीमा में प्रवेश किए बिना निकल रहे हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके बनने से दिल्ली के प्रदूषण में 27 फीसदी की कमी आएगी।

दिल्ली से कटरा की दूरी 727 किमी से घटकर 572 किमी रह जाएगी
गडकरी ने दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का उल्लेख करते हुए कहा कि 27 हजार करोड़ रुपये की लागत से 572 किलोमीटर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा है। इसके बनने के बाद दिल्ली से कटरा की दूरी 727 किलोमीटर से घटकर 572 किलोमीटर रह जाएगी। अगले दो साल में दिल्ली से अमृतसर केवल 4 घंटे व दिल्ली से कटरा तक केवल 6 घंटे तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि अगले दो साल में दिल्ली से चंडीगढ़ 2 घंटे में, दिल्ली से देहरादून 2 घंटे में व दिल्ली से हरिद्वार 2 घंटे में पहुंचा देंगे। अगले माह ही दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के उद्घाटन की बात कहते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा की कि इसके शुरू होने के बाद दिल्ली-मेरठ की दूरी 40 मिनट में पूरी होगी।
बहादुरगढ़, रोहतक व जींद से होकर गुजरेगा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे
गडकरी ने कहा कि दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे हरियाणा के बहादुरगढ़, रोहतक व जींद से होकर गुजरेगा। इस दौरान जींद के पिछड़ेपन का उल्लेख करते हुए गडकरी ने सीएम मनोहरलाल से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के किनारे गुरुग्राम जैसे 2-3 स्मार्ट शहर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि रोड हम बनाएंगे और पैसा बिल्डर के पास जाएगा। नेता और बिल्डर पहले देखते हैं कि रोड और हाईवे कहां से जा रहे हैं। एक नई स्मार्ट सिटी बनाने से आईटी इंडस्ट्री आएंगी। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के किनारे बैकवर्ड एरिया को भी विकसित कर सकते हैं।