{"_id":"67323fe32855b4ef900a2816","slug":"jam-problem-in-dhankot-will-be-solved-soon-rao-narbir-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-43566-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनकोट में जल्द होगा जाम की समस्या का समाधान : राव नरबीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनकोट में जल्द होगा जाम की समस्या का समाधान : राव नरबीर
विज्ञापन
- उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने किया दौरा, झज्जर रोड पर यातायात की समस्या के समाधान के दिए निर्देश
- राव नरबीर सिंह ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर ही अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
- एक महीने में दूर होगी धनवापुर के समीप जलभराव की समस्या, धनकोट में भी सड़कों की मरम्मत और ड्रेनेज की सफाई का एक सप्ताह में होगा काम पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि गुरुग्राम में ढांचागत तंत्र को विकसित करने के लिए धरातल पर ऐसी योजनाएं तैयार की जाएं जिनका नागरिकों को जल्द से जल्द लाभ मिले। साथ ही सड़क, सीवरेज व जल निकासी से जुड़े कार्यों को शीघ्रता से पूरा किया जाए। उन्होंने यह निर्देश सोमवार को गुरुग्राम-झज्जर मार्ग पर गांव धनकोट के समीप सड़क, यातायात प्रबंधन व जलनिकासी के इंतजामों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।
उन्होंने कहा कि झज्जर मार्ग के जरिये गुरुग्राम शहर में प्रदेश के अन्य जिलों की कनेक्टिविटी है। ऐसे में इस सड़क पर यातायात का दबाव रहता है। धनकोट गांव में जाम की स्थिति न हो, इसके लिए एक विशेष कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने धनकोट के समीप नहर पर अतिरिक्त स्लैब डालकर या कोई अन्य विकल्प तलाश कर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी, जीएमडीए और नगर निगम के अधिकारी एक संयुक्त मीटिंग बुलाकर इसका समय सीमा के भीतर समाधान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने गांव धनवापुर के पास होने वाले जलभराव के समाधान के भी निर्देश दिए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने एक महीने के भीतर इस समस्या का समाधान करने की बात कही।
इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी कैबिनेट मंत्री को अपनी विभिन्न मांगों से अवगत कराया। उन्होंने ग्रामीणों की बातें ध्यानपूर्वक सुनीं। उनकी विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने धनकोट के भीतर से गुजरने वाली सड़क और बाईपास वाली सड़क की तुरंत मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। धनकोट के भीतर जल निकासी के लिए बनाए गए ड्रेनेज सिस्टम की तुरंत सफाई करने के भी निर्देश दिए ताकि सड़क पर होने वाले जलभराव का समाधान किया जा सके। इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम के एडिशनल कमिश्नर वाईएस गुप्ता, चीफ इंजीनियर मनोज यादव, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता प्रवीण चौधरी, एक्सईएन गजेंद्र सिंह, जीएमडीए के एक्सईएन विकास मलिक सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इसे भी जाने..
: गांव की समस्या का मौके पर हुआ निर्णय।
: धनकोट के पास से रोजाना गुजरते हैं 50 हजार से अधिक वाहन।
: जीएमडीए दो दिन के भीतर समस्या के समाधान के लिए प्लान तैयार करेगा।
: नहर का पुल 30 फुट चौड़ा होगा। दोनों तरफ से 15-15 फुट होगी चौड़ाई।
: 7 करोड़ की लागत से डाली जा रही सीवीर लाइन की मोटाई बढ़ाई जाएगी।
: गांव में जगह-जगह मंत्री का हुआ स्वागत।