{"_id":"6ac4f014d9dd12d7890ecdf6","slug":"jacobpuras-ramlila-will-begin-on-october-9-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-103420-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 9 अकतूबर से शुरू होगी जैकबपुरा की रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 9 अकतूबर से शुरू होगी जैकबपुरा की रामलीला
विज्ञापन
रामलीला की रिहर्सल करते जैकबपुरा की श्री दुर्गा रामलीला के कलाकार
जोदी रावण के रूप में दिखेंगे बनवारी लाल सैनी, रामचरित मानस पर आधारित होती है रामलीला
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जैकबपुरा में इस बार त्योहारों की रौनक सबसे पहले शुरू होने जा रही है। शहर की प्रसिद्ध श्री दुर्गा रामलीला कमेटी इस साल अपनी स्थापना का 61वां वर्ष मना रही है। जहां शहर की बाकी रामलीलाएं 10 अक्बतूर से शुरू होंगी, वहीं जैकबपुरा में इसका भव्य आगाज एक दिन पहले यानी 9 अक्बतूर की रात से ही हो जाएगा। इस बार दर्शकों के लिए अलग हटकर स्टेज परिकल्पना और अनूठी झांकियां तैयार की गई हैं।
पूरी तरह रामचरितमानस पर आधारित इस रामलीला में चौपाइयां और सोरठे संगीत के साथ सुमधुर गायन में गूंजेंगे। यहां का मुख्य आकर्षण लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज वे कलाकार हैं, जो पिछले 50 वर्षों से रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इस बार वे जोगी रावण और अंतिम दृश्यों में दिखाई देंगे। बेटी की विदाई की तर्ज पर होने वाला राम-सीता विवाह और मुख्य दहन स्थल तक जाने वाली भव्य शोभायात्रा इस आयोजन को बेहद खास बनाएगी।
जैकबपुरा श्री दुर्गा रामलीला के कार्यक्रम
9 अक्तूबर- गणपति पूजा और नारद मोह
10 अक्तूबर - राम जन्म लीला
11 अक्तूबर -धनुष यज्ञ लीला
12 अक्तूबर - राम- सीता विवाह
13 अक्तूबर- राम वन गमन
14 अक्तूबर-दशरथ प्रतिज्ञा पालन लीला
15 अक्तूबर - राम भरत मिलाप, सुतीक्ष्ण लीला
16 अक्तूबर- सीता हरण, राम सुग्रीव मित्रता
17 अक्तूबर- बाली वध, रावण हनुमान संवाद, लंका दहन
18 अक्तूबर-रावण अंगद संवाद,
19 अक्तूबर - कुंभकरण मेघनाद वध, सुलोचना सती, अहिरावण वध
20 अक्तूबर- दशहरा उत्सव, शोभा यात्रा रावण वध
21 अक्तूबर - राजा राम का राज्याभिषेक